Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Mega Auction: फाफ डु प्लेसीस की होगी घर वापसी, पंत पर भी धोनी की नजरें! इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है CSK

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 07:51 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अभी उसके पास एक राइट टू मैच का अधिकार बचा है। 25 और 26 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी म ...और पढ़ें

    सीएसके पांच बार की आईपीएल चैंपियन है
    सीएसके पांच बार की आईपीएल चैंपियन है

    HighLights

    1. IPL Mega Auction: सीएसके की नजरों में 5 बड़े खिलाड़ी होंगे
    2. IPL Mega Auction: पांच बार की चैंपियन है सीएसके
    3. IPL Mega Auction: सीएसके ने पांच खिलाड़ियों को किया है रिटेन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए नीलामी इसी महीने की 25 और 26 नवंबर को होनी है। सभी प्रेंचाइजियों ने इसके लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने रिटेन खिलाडियों की लिस्ट भेज दी है। फ्रेंचाइजी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, मथीसा पथिराना,शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी को चेन्नई ने रिटेन किया है।

    चेन्नई की ये आदत रही है कि वह अपने पुराने खिलाड़ियों में से अधिकतर खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखते की कोशिश करती है और नीलामी में उन पर दांव खेलती है। इस बार यही उम्मीद की जा रही है लेकिन भविष्य को देखते हुए कुछ नए चेहर भी इस बार फ्रेंचाइजी में दिखाई दे सकते हैं। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर सीएसके आगामी नीलामी में दांव खेल सकती है।

    ये भी पढ़ें- IPL 2025 Mega Auction: जेद्दा में होगा 574 प्‍लेयर की किस्‍मत का फैसला, एक क्लिक में पाएं ऑक्‍शन की पूरी जानकारी

    इन पांच खिलाड़ियों पर नजरें

    ऋषभ पंत- भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल की शुरुआत साल 2017 से की थी। वह तब से दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे। पंत ने इस टीम की कप्तानी भी की थी। लेकिन इस बार पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। पंत को टीम इंडिया में धोनी का उत्तराधिकारी माना गया था। सीएसके में भी वह इसी नजर से देखे जा सकते हैं। ब्रांड वेल्यू के हिसाब से भी पंत बहुत बड़ा नाम है जो धोनी की जगह ले सकता है। इस लिहाज से पंत पर चेन्नई की नजरें होंगी।

    दीपक चाहर- युवा ऑलराउंडर दीपक चाहर साल 2018 से टीम का हिस्सा हैं। पिछली मेगा नीलामी में दो चेन्नई ने उनके लिए तिजोरी खोल दी थी। इस बार भी टीम उनको अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगा सकती है। चाहर चेन्नई की कोर टीम का हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी उन्हें जाने नहीं देना चाहेगी।

    खबरें और भी

    रचिन रवींद्र- न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने पिछले साल फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने काफी प्रभावित किया था। भारत में रचिन का बल्ला चलता भी है। वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने भारत में जमकर रन बनाए थे। हाल ही में भारत दौरे पर भी उनका बल्ला चला था।

    मार्कस स्टोइनिस- चेन्नई की टीम ऑलराउंडरों पर ज्यादा जोर देती है। टी20 के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वह गजब के फिनिशर हैं और गेंदबाजी में भी कमाल करते हैं। चेन्नई का थिंक टैंक उन्हें अपने साथ लाने के बारे में भी सोच सकता है।

    फाफ डु प्लेसी- लंबे समय तक चेन्नई का हिस्सा रहे फाफ डु प्लेसी पिछले तीन साल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए खेल रहे थे। पिछली मेगा नीलामी में चेन्नई उन्हें काफी कोशिशों के बाद भी अपने साथ नहीं जोड़ पाई थी। इस बार डु प्लेसिस को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया है और ऐसे में चेन्नई एक बार फिर अपने तूफानी ओपन को वापस लाना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- SA vs IND: 'हम अपने ऊपर दबाव नहीं लेते', शतकवीर तिलक वर्मा ने ऐसा क्यों कहा; मैच के बाद बताया दिलचस्प किस्सा