Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में ये पांच खिलाड़ी होंगे मालामाल, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 08:08 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करके खूब नाम कमाया है। रचिन के लिए मिनी ऑक्शन में कई टीमें पानी की तरह प ...और पढ़ें

    IPL 2024 Auction: इन पांच खिलाड़ियों पर जमकर होगी पैसों की बरसात
    IPL 2024 Auction: इन पांच खिलाड़ियों पर जमकर होगी पैसों की बरसात

    HighLights

    1. 19 दिसंबर को होगा आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन
    2. मिचेल स्टार्क भी होंगे इस बार ऑक्शन का हिस्सा
    3. रचिन रविंद्र के नाम पर लग सकती है बड़ी बोली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के लिए बाजार सज चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। इस बार ऑक्शन टेबल पर कई बड़े प्लेयर्स ने अपना नाम भेजा है, जिनको पाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल सकता है। आइए आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों की जमकर जेब ढीली करा सकते हैं।

    1. ट्रेविस हेड

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहली बार आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम भेजा है। हेड इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में कंगारू बैटर का बल्ला जमकर बोला था। वहीं, भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी हेड ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी की झलक दिखाई थी। यही वजह है कि हेड को पाने के लिए ऑक्शन टेबल पर टीमों के बीच जोरदार घमासान देखने को मिल सकता है।

    2. रचिन रविंद्र

    न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करके खूब नाम कमाया है। रचिन के लिए मिनी ऑक्शन में कई टीमें पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ कीवी खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी से भी बड़े से बड़े बल्लेबाज को चकमा दे सकता है।

    3. मिचेल स्टार्क

    मिचेल स्टार्क ने इस बार अपना नाम ऑक्शन टेबल पर भेजा है। स्टार्क के पास जबरदस्त रफ्तार मौजूद है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कला भी बखूबी जानते हैं। यही वजह है कि स्टार्क को टीम में शामिल करने के लिए कई बड़ी टीमों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल सकती है

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंIPL 2024: इन पांच खिलाड़ियों की फूटेगी किस्मत! आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में नहीं मिलेगा कोई खरीदार

    4. गेराल्ड कोएत्जी

    साउथ अफ्रीका के युवा गेंदबाज कोएत्जी अपनी रफ्तार के दम पर वर्ल्ड कप 2023 में सुर्खियों में रहे। कोएत्जी ने साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट भी अपने नाम किए। स्पीड के साथ-साथ कोएत्जी अच्छी लाइन एंड लेंथ से बॉलिंग भी करते हुए दिखाई दिए थे। यही वजह है कि इस गेंदबाज को टीम में शामिल करने के लिए कई टीमें बेकरार होंगी।

    5.शाहरुख खान

    भारत के युवा बल्लेबाज शाहरुख खान भी ऑक्शन टेबल पर खलबली मचा सकते हैं। शाहरुख का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में धांसू रहा था और उन्होंने 165 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शाहरुख ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया था।