Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup में डेब्यू करने को तैयार ये 7 भारतीय स्टार्स, दो से खौफ में पाकिस्तान!

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:41 PM (IST)

    Asia Cup 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहल ...और पढ़ें

    Asia Cup में पहली बार खेलेंगे ये 7 भारतीय खिलाड़ी
    Asia Cup में पहली बार खेलेंगे ये 7 भारतीय खिलाड़ी

    HighLights

    1. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
    2. पहली बार एशिया कप खेलने उतरेंगे ये 7 भारतीय स्टार्स
    3. भारतीय टीम के लिए सूर्या कप्तान तो शुभमन गिल बने उपकप्तान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय वाली भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है, जिसमें टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है, जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20I से संन्यास के बाद भारत पहली बार एशिया कप खेलने वाला है, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

    टीम में युवा चेहरों को मौका मिला है, जिसमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है, जो पहली बार एशिया कप खेलने के लिए मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं उन 7 भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जो एशिया कप में डेब्यू करने वाले हैं।

    Asia Cup में पहली बार खेलेंगे ये 7 भारतीय खिलाड़ी

    1. Harshit rana (हर्षित राणा)

    23 साल के भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana Asia Cup 2025) को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हर्षित पहली बार एशिया कप में खेलने उतरेंगे। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 31 जनवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीत लिया था। 

    2. Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा)

    अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Asia Cup 2025) को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। वह पहली बार ये टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। अभिषेक इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने हालिया समय में जो प्रदर्शन कर दिखाया है, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है। पावरप्ले में अभिषेक चौके-छक्कों की जो बौछार लगाते है, उससे हर विरोधी टीम के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा वह पार्ट टाइम ऑफ गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में अभिषेक को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुनकर सेलेक्टर्स ने विरोधी टीम को अभी से चेतावनी दे दी है।

    3. Rinku Singh (रिंकू सिंह)

    भारत के सबसे भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh Asia Cup 2025) को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। रिंकू पहली बार एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अब तक कुल 33 टी20I में 546 रन बनाए हैं, जिसमें उनक हाईएस्ट स्कोर 69* का है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं।

    4. Jitesh Sharma (जितेश शर्मा)

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma Asia Cup 2025) को भी एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। जितेश शर्मा ने साल 2023 को टी20I डेब्यू नेपाल के खिलाफ किया था। डेब्यू मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन अब तक वह 9 टी20I मैच खेलते हुए 100 रन बना चुके हैं।

    5. Sanju Samson (संजू सैमसन)

    साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson Asia Cup 2025) को भी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। संजू पहली बार एशिया कप T20 खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 42 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 861 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

    6. Varun Chakravarthy (वरुण चक्रवर्ती)

    33 साल के वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy Asia Cup 2025) को पहली बार एशिया कप में खेलते हुए देखा जाएगा। उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वरुण ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन लुटाते हुए 1 विकेट हासिल किया था। अब तक कुल 18 टी20I में वरुण 33 विकेट ले चुके हैं। 

    7. Shivam Dube (शिवम दुबे)

    2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले शिवम दुबे (Shivam Dube Asia Cup 2025) को भी एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। 32 साल के शिवम पहली बार एशिया कप में खेलते नजर आएंगे।उन्होंने अब तक कुल 35 T20I मैच खेलते हुए 531 रन बनाए हैं और कुल 13 विकेट लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: श्रेयर अय्यर से लेकर केएल राहुल तक, भारतीय स्‍क्वॉड में इन दिग्‍गजों को नहीं मिली जगह

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: अक्षर पटेल की जगह शुभमन गिल को क्‍यों बनाया गया उपकप्तान? आखिरकार खुल गया राज

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से लेकर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड तक, चीफ सेलेक्टर ने दिया जवाब, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 बड़ी बातें