यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup में Team India के तुरुप का इक्का साबित होगा ये खिलाड़ी, AB De Villiers ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी
भारत ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अब इस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारत की विश्व कप टीम को लेकर ...और पढ़ें

HighLights
- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारत की विश्व कप टीम पऱ अपनी राय दी
- डिविलियर्स ने एक खिलाड़ी का टीम में नाम शामिल होने पर खुशी जाहीर की
- दूसरी ओर उन्होंने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। AB de Villiers on India World Cup squad 2023: भारत ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर्स टीम को लेकर अपनी-अपनी राय दी है। अब इस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारत की विश्व कप टीम को लेकर खुशी जाहीर की है।
मै उनका फैन हूं-
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि "विश्व कप टीम में स्काई को (सूर्यकुमार यादव) को देखकर मुझे राहत महसूस हो रही है। आप जानते हैं कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। वह उसी तरह खेलते हैं, जैसे मैं टी20 क्रिकेट में खेला करता था।" उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने अब तक वनडे क्रिकेट में हार नहीं मानी है।
वनडे में स्काई का प्रदर्शन-
द. अफ्रीका के पूर्व स्टार ने जोर देते हुए कहा कि उनमें SuryaKumar Yadav वनडे मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। इसके लिए दिमाग में एक छोटे सा बदलाव करने की जरूरत है, जो उन्हें करना होगा और और मुझे उम्मीद है कि विश्व कप में उन्हें यह मौका मिलेगा।' भारतीय स्टार बल्लेबाज ने 26 वनडे मैच खेले हैं और वनडे में 24.33 की औसत से केवल 511 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत की World Cup टीम को लेकर Shoaib Akhtar भी सेलेक्टर्स पर भड़के, इन खिलाड़ियों को बाहर करने पर जताई हैरानी
हर तरह के शॉट्स खेल सकते हैं सैमसन-
डिविलियर्स ने आगे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन Sanju Samson पर बात करते हुए कहा कि "आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में सैमसन की 92 रन की नाबाद पारी के दौरान मैं मैदान में मौजूद था, जिसमें गेंद हर तरफ उड़ते हुए जा रही थी। उनके पास सभी तरह के शॉट्स खेलने की क्षमता है। उन्हें सिर्फ अपने दिमाग और वनडे में तालमेल बिठाने की जरूरत हैं।
खबरें और भी
8 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगा भारत-
सैमसन को भारत की 17 सदस्यीय एशिया कप टीम में बैकअप खिलाड़ी के रूप में चुना गया था, लेकिन विश्व कप टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई। 5 अक्टूबर से भारत में पुरुष वनडे विश्व कप शुरू होने जा रहा है। भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
