Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता की दुआ के कारण फाइनल में चल गया अभिषेक शर्मा का बल्ला, तूफानी बल्लेबाज ने विश्व कप जीतने के बाद खोला राज

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 09:46 PM (IST)

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। वह रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में उनके परिवार औ ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा के पिता ने किया पूजा-पाठ

    अभिषेक शर्मा के पिता ने किया पूजा-पाठ

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा ने फाइनल में जमाया था अर्धशतक

    2. अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म रहा था चिंता का विषय

    3. भारत ने न्यूजीलैंड को हरा जीता टी20 वर्ल्ड कप-2026

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ मार्च को खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। उनकी ये पारी काफी संघर्ष के बाद आई थी क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा था। अभिषेक ने बताया है कि जब उनका बल्ला नहीं चल रहा था तब उनके पिता काफी परेशान थे।

    अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 18 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था, लेकिन इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में, उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में फेल रहे थे। अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला था। नामीबिया के खिलाफ भी वह जल्दी आउट हो गए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ जरूर वह अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे।

    पिता ने किया पूजा-पाठ

    वर्ल्ड कप के बाद अभिषेक ने बताया है कि उनके पिता बेशक कहें कि उन्हें फॉर्म की चिंता नहीं थी, लेकिन असल में वह काफी चिंतित थे और उन्होंने पूजा-पाठ तक किया था। इंडिया टुडे कॉनक्लेव पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा, "अगर आप उनसे इस समय पूछेंगे तो वह कहेंगे कि वह इसे लेकर चिंतित नहीं थे, लेकिन वह चिंतित थे। मैं देख सकता था कि वह दुखी हैं। उन्होंने पूजा-पाठ तक करवाए थे। ये चीजें उन्होंने पहले कभी नहीं की थीं।"

    अभिषेक ने कहा, "उन्होंने मुझे भारत के लिए जूनियर लेवल पर क्रिकेट खेलते हुए इसी तरह के फेज में जाते हुए देखा है। इसलिए ये उनके लिए आसान नहीं था और न ही मेरे परिवार के लिए । जिस तरह से उन्होंने इसे संभाला वो शानदार रहा। वह सभी मैच देखने आए और मेरे दिमाग में फालतू चीजों को बाहर करने के लिए मुझे अलग-अलग जगह ले गए।"

    खबरें और भी

    तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं अभिषेक

    अभिषेक ने इसके अलावा अपना एक लक्ष्य भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वह अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलें। अभिषेक ने कहा, "जाहिर सी बात है कि मेरा अल्टीमेट गोल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है, लेकिन मैंने इसके बारे में ज्यादा सोचना छोड़ दिया है क्योंकि ये चीज मेरे हाथ में नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया 'रास्कल', बोले - 'फाइनल में उनकी बल्लेबाजी...'

    यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैष्णो देवी पहुंचा टीम इंडिया का 'सिक्सर किंग', फाइनल मैच में की थी धुआंधार बैटिंग