Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: दुनिया का नंबर-1 बल्‍लेबाज फॉर्म में लौटा, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:22 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के विस्‍फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अहम मैच में फॉर्म में वापसी की और तूफानी अर्धशतक जमाया। शर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अभिषेक शर्मा एकदम सही समय पर फॉर्म में लौटे। मौका था, मंच था और अहम मुकाबला। मौके की नजाकत पर अभिषेक शर्मा ने बल्‍ले से रन उगले और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपना पहला पचासा भी जमाया।

    चेन्‍नई में भारतीय ओपनर ने जिम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 30 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 55 रन बनाए। मपोसा ने रजा के हाथों कैच कराकर अभिषेक की पारी का अंत किया।

    आखिरकार सब्र खत्‍म हुआ

    अभिषेक शर्मा ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अपने गेम प्‍लान में बदलाव किया। टी20 क्रिकेट में पहली गेंद पर 8 छक्‍के लगा चुके अभिषेक ने गुरुवार को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहली गेंद का सामना किया तो प्‍वाइंट और कवर्स के बीच शॉट खेलकर सिंगल लिया। इसके बाद उन्‍होंने तीसरे ओवर में दो चौके जमाए।

    इस तरह अभिषेक ने अपने हाथ खोले और फिर आकर्षक शॉट्स खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 26 गेंदों में टी20 वर्ल्‍ड कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने संजू सैमसन (24) के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद उन्‍होंने ईशान किशन (38) के साथ 72 रन की साझेदारी करके भारत को 100 रन के पार पहुंचाया।

    खबरें और भी

    आलोचकों को करारा जवाब

    दरअसल, अभिषेक शर्मा इस मुकाबले से पहले आलोचनाओं से घिरे हुए थे। मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप के चार मैचों में वो केवल 15 रन बना सके थे। वो तीन बार लगातार शून्‍य पर आउट हुए थे। पंजाब के बल्‍लेबाज ने चेन्‍नई में अपने बल्‍ले से धूम-धड़ाका किया और फॉर्म में धमाकेदार अंदाज में वापसी की।

    अभिषेक शर्मा को एक पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने 'स्‍लॉगर' करार दिया था यानी पलटेबाज, जो लाइन-लेंथ नहीं देखता, बल्कि बस आंख बंद करके दमदार शॉट लगाता है। अभिषेक ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ मजबूत तकनीकी पारी खेलकर अपने आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा। जब अभिषेक आउट हुए, तब भारत 150 रन का स्‍कोर खड़ा कर चुका था।

    यह भी पढ़ें- ICC T20I Rankings: खराब फॉर्म के बावजूद टॉप पर बरकरार अभिषेक शर्मा, ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग

    यह भी पढ़ें- 'उन्होंने जीरो की जिम्मेदारी ईशान को दे...,' SA के खिलाफ किशन का नहीं खुला खाता तो पूर्व भारतीय कोच ने अभिषेक शर्मा को ठहराया दोषी