Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs England: अभिषेक शर्मा की इस आदत से गुरु युवराज सिंह भी परेशान, मुंबई में फिर देखने को मिली झलक

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 09:07 PM (IST)

    Abhishek Sharma Yuvraj Singh भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स
    अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर खेली 135 रन की पारी
    2. शर्मा ने अपनी पारी में लगाए 13 छक्‍के और 7 चौके
    3. भारतीय टीम ने 20 ओवर में बनाए 247 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी। पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने छक्‍का जड़कर शंखनाद कर दिया कि सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम आखिरी मैच को जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पहले ओवर में संजू ने 2 छक्‍के और 1 चौका लगाया। दूसरे ओवर में संजू आउट हुए तो अभिषेक शर्मा ने दारोमदार संभाला।

    अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री में डील की

    अभिषेक शर्मा तो संजू से चार कदम आगे निकले। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू किया। अभिषेक शर्मा पूरे मैच में बाउंड़ी में डील करते नजर आए। उन्‍होंने पहले 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह गुरु युवराज सिंह के बाद टी20 इंटरेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बने। हालांकि, अभिषेक यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने 37 गेंद में सेंचुरी जड़ दी।

    13 छक्‍के और 7 चौके लगाए

    18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल रशीद ने अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेदों पर 135 रन ठोके। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 13 छक्‍के लगाए। अभिषेक शर्मा की यह पारी देखकर उनके गुरु युवराज सिंह बहुत खुश होंगे। हालांकि, अभिषेक शर्मा की एक आदत ने आज भी युवी को परेशान किया होगा।

    युवराज ने अभिषेक शर्मा को सलाह दी थी कि वह बाउंड्री के साथ ही सिंगल भी लिया करें। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। हालांकि, मुंबई में इसकी झलक देखने को नहीं मिली। मायानगरी में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री का सहारा लेकर ही बड़ी पारी खेली। 135 में से 106 रन उन्‍होंने बाउंड्री से बनाए।

    खबरें और भी

    T20I में भारत के लिए हाइएस्‍ट व्यक्तिगत स्कोर

    • 135: अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े- 2025
    • 126*: शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद- 2023
    • 123*: रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी- 2023
    • 122*: विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई- 2022
    • 121*: रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु- 2024

    एक T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

    • 13: अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े- 2025
    • 10: रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर- 2017
    • 10: संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन- 2024
    • 10: तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जॉबबर्ग- 2024

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'रिकॉर्डतोड़' अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी शतक, थर-थर कांपे इंग्लैंड के गेंदबाज, बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड