Abhishek Sharma House: अभिषेक शर्मा का घर नहीं है किसी महल से कम, जीते हैं लग्जरी लाइफ
अभिषेक शर्मा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर ये बल्लेबाज लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनका घर इस बात का सबूत है ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा का आलीशान घर
HighLights
अभिषेक शर्मा का अमृतसर में है आलीशान घर
घर की कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जाती है
बड़ा गेट, खूबसूरत गार्डन और लग्जरी इंटीरियर है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक में दिखाई दी है। अभिषेक को भारत का भविष्य कहा जाता है। पंजाब से आने वाला ये खिलाड़ी बड़ी आलीशान जिंदगी जीता है और उनका घर इसकी झलक दिखाता है।
पंजाब से आने वाले अभिषेक ने बहुत कम उम्र में शोहरत देखी है। वह आईपीएल में छाए और फिर टीम इंडिया में आए। इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।
अमृतसर में है आलीशान घर
अभिषेक पंजाब के अमृतसर में रहते हैं जहां उनका आलीशान घर है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घर की कीमत छह से आठ करोड़ रुपये बताई जाती है। अभिषेक के घर का एंट्रेंस देखकर ही अंदाजा लगता है कि वह कितना शानदार होगा। उनके घर का गेट काफी बड़ा और काले रंग का है जो घर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। गेट के बाद बेहतरीन गार्डन है।
View this post on Instagram
घर का एक्सटीरियर भी काफी सिंपल और लग्जरी फील देने वाला है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर घर के कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिससे पता चलता है कि उनके घर के कमरे काफी बड़े हैं। उनके घर में पूजा का अलग कमरा है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
स्टाइलिश हैं अभिषेक
अभिषेक की गिनती मौजूदा समय के स्टालिश क्रिकेटरों में होती है। उनका ड्रेसिंग सेंस भी खासतौर पर चर्चा में रहता है। अभिषेक के कपड़ों से लेकर उनके जूते और चश्मा तक लोगों की नजरों में रहता है। इसी तरह उनका घर भी है जिसे देख लग्जरी और प्रीमियर फील आता है।