Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एडम मिलने हुए T20 World Cup 2026 से बाहर, न्‍यूजीलैंड ने रिप्‍लेसमेंट के नाम का किया एलान

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 10:56 AM (IST)

    न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से पहले जोरदार झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिलने हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए ...और पढ़ें

    एडम मिलने

    एडम मिलने

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से पहले तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिलने हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। काइल जैमिसन को एडम मिलने के रिप्‍लेसमेंट के रूप में न्‍यूजीलैंड स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया।

    एडम मिलने को साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 के दौरान चोट लगी। वह इस लीग में सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप का हिस्‍सा थे। स्‍कैन में सामने आया कि उनकी चोट गंभीर है और यही वजह है कि वो आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

    जैमिसन को हुआ फायदा

    न्‍यूजीलैंड ने पुष्टि कर दी है कि काइल जैमिसन को टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में जोड़ा गया, जो पहले ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में शामिल थे। मालूम हो कि भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज होगा। न्‍यूजीलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ करेगी।

    कोच ने क्‍या कहा

     

     

    हम सभी एडम मिलने की चोट से दुखी हैं। उन्‍होंने खुद को टूर्नामेंट के लिए तैयार रखने को कड़ी मेहनत की थी और ईस्‍टर्न केप सनराइजर्स के लिए आठ मैचों में अपनी सर्वश्रेष्‍ठ लय में नजर आए। यह एडम मिलने के लिए दुर्भाग्‍यवश समय है और हम उनके जल्‍दी ठीक होने की कामना करते हैं।

    -

    रॉब वॉल्‍टर, न्‍यूजीलैंड हेड कोच

    खबरें और भी

    जैमिसन ही क्‍यों

    कोच ने आगे कहा, 'यह अच्‍छा है कि काइल जैमिसन हमारे साथ भारत में है। वो हमारी तेज गेंदबाजी के प्रमुख सदस्‍य हैं और इस दौरे पर खेले भी। वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनके पास शैली व अनुभव है, जिससे वो टीम के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।'

    रॉब वॉल्‍टर ने साथ ही कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम जल्‍द ही ट्रेवलिंग रिजर्व के रिप्‍लेसमेंट की पुष्टि करेगी। मालूम हो कि न्‍यूजीलैंड को ग्रुप डी में यूएई, अफगानिस्‍तान, कनाडा और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया है।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत-श्रीलंका से लेकर साउथ अफ्रीका तक, इन देशों ने किया अपने स्‍क्वॉड का एलान

    यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20I: अभिषेक शर्मा के बाद रिंकू सिंह ने की कीवियों की कुटाई, भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज