Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: ईशान किशन का करारा वार, एडम जंपा ने गेंद की दिशा बदल अंपायर की बचाई जान! देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 06:49 PM (IST)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त बना ...और पढ़ें

    ए़डम जंपा ने बचाई अंपयार की जान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    ए़डम जंपा ने बचाई अंपयार की जान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार स्पिनर एडम जम्पा ने शुक्रवार, 22 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच मोहली में खेला गया। इस दौरान एडम जम्पा ने ऑन-फील्ड अंपायर केएन अनंत पद्मनाभन को बड़ी चोट लगने से बचा लिया।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 277 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    भारत के चार बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक

    मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (73) और ऋतुराज गायकवाड़ (71) ने पहले विकेट लिए शतकीय साझेदारी की। वहीं, कप्तान केएल राहुल ( नाबाद 58) और सूर्यकुमार यादव (50) ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

    यह भी पढ़ें- सिर पर तपती धूप और सामने शमी की कहर बरपाती गेंद, बेस्ट स्पेल के बाद भारतीय गेंदबाज ने गर्मी पर दिया बड़ा बयान

    भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने 10 ओवर में देकर 2 विकेट लिए। एक ओवर के दौरान जम्पा ने मैदानी अंपायर अनंत पद्मनाभन को बड़ी चोट लगने से बचा लिया। दरअसल, भारतीय पारी के 28वें ओवर के दौरान यह घटना घटी।

    खबरें और भी

    ईशान किशन ने लगाया था करारा शॉट

    ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने सीधे बल्ले से एक शक्तिशाली स्टेट शॉट खेला। गेंद तेजी से अंपायर की दिशा में बढ़ी, लेकिन जम्पा ने गेंद को रोकने के लिए अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर गेंद की दिशा बदल दी। गेंद हाथ से लगने के बाद मिड ऑफ की ओर चली गई। इसके अलावा, अंपायर अनंत खुद को बचाने के चक्कर में फील्ड पर गिर गए।

    यह भी पढ़ें- "बल्लेबाज का अर्धशतक देख खौफ में आया ऑस्ट्रेलियाई खेमा" Sehwag ने Team India के खिलाड़ी की शान में पढ़ें कसीदे