Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024: अफगानी खिलाड़‍ियों को आखिर क्‍या हुआ जो वेस्‍टइंडीज में खुद पका रहे हैं अपना खाना? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 03:53 PM (IST)

    अफगानिस्‍तान को सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम को अभी 2 और मुकाबले खेलने हैं। 23 जून को अफगानिस्‍तान का सामना ऑस्‍ट्रेलिया ...और पढ़ें

    अगले मैच में कंगारूओं से टकराएगी अफगान टीम। इमेज- अफगानिस्‍तान क्रिकेट
    अगले मैच में कंगारूओं से टकराएगी अफगान टीम। इमेज- अफगानिस्‍तान क्रिकेट

    HighLights

    1. सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्‍तान को मिली हार
    2. अफगानी प्‍लेयर्स को हो रही खाने की समस्‍या
    3. रविवार को ऑस्‍ट्रेलिया से टकरएगी अफगानिस्‍तान

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में इन दिनों सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। यह मुकाबले वेस्‍टइंडीज के अगल-अलग ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। इस दौरान अफगानी प्‍लेयर्स को एक बड़ी समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है।

    गुरुवार को भारतीय टीम का सामना अफगानिस्‍तान से हुआ था। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान को 47 रन से रौंदा था। ब्रिजटाउन के होटल में अफगानी प्‍लेयर्स को हलाल मीीट नहीं मिल सका। ऐसे में खिलाड़ी खुद ही अपना खाना पकाने के लिए मजबूर हुुए।

    हलाल मीट नहीं है उपलब्‍ध

    अफगानिस्‍तान के एक खिलाड़ी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमारे होटल में हलाल मांस उपलब्ध नहीं है। कभी-कभी हम खुद खाना बनाते हैं या कभी-कभी बाहर जाते हैं। भारत में हुए पिछले विश्व कप में सब कुछ सही था। हलाल बीफ यहां एक इश्‍यू है। सेंट लूसिया में हलाल मीट उपलब्‍ध था, लेकिन यह सभी वेन्‍यू पर यह उपलब्‍ध नहीं है। एक दोस्त ने हमारे लिए इसकी व्यवस्था की और हमने खुद खाना बनाया।"

    ये भी पढ़ें: 'मैं कोई हेडलाइन नहीं देना...' MS Dhoni की कप्तानी पर बड़ा बयान दे गए Gautam Gambhir

    अब तक शानदार रहा प्रदर्शन

    अफगानिस्‍तान को सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम को अभी 2 और मुकाबले खेलने हैं। 23 जून को अफगानिस्‍तान का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। यह मैच किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेला जाएगा। सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में अफगान टीम बांग्‍लादेश से टकराएगी।

    यह भिड़ंत 24 जून को किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड पर होगी। इससे पहले ग्रुप स्‍टेज में राशिद खान की कप्‍तानी वाली टीम ने 4 में से 3 मुकाबले जीते थे। अफगान टीम ने यूगांडा, न्‍यूजीलैंड और पापुआ न्‍यू गिनी को परास्‍त किया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN T20 WC Playing 11: सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करने पर होगी भारतीय टीम की नजर, इस स्‍टार ऑलराउंडर की हो सकती छुट्टी