Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WCL 2025: भारत तो पाकिस्‍तान से मैच नहीं खेला, पर अजय देवगन और Shahid Afridi की मुलाकात ने शुरू किया नया बखेड़ा!

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 04:36 PM (IST)

    Ajay Devgn Shahid Afridi वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन जारी है। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से होना था। ह ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्‍वीरें। इमेज- एक्‍स
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्‍वीरें। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. रविवार को होनी थी भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर
    2. बर्मिंघम में खेला जाना था यह हाई वोल्‍टेज मैच
    3. मंगलवार को साउथ अफ्रीका से होगा सामना

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन इंग्‍लैंड में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भारतीय टीम की टक्‍कर पाकिस्‍तान से होनी थी। हालांकि, भारतीय प्‍लेयर्स ने इस मुकाबले को खेलने से मना कर दिया। ऐसे में आयोजकों ने मैच को रद करने का फैसला लिया। हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, शिखर धवन और अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

    अफरीदी ने उगला जहर

    मुकाबला रद होने के बाद पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला। अफरीदी ने कहा, "हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, मैं यही कहता हूं कि क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। इसे आगे बढ़ना चाहिए। प्‍लेयर्स को एक अच्छा एम्बेसडर होना चाहिए न कि अपने देश को शर्मिंदा करने वाले इंसान। भारत को अगर नहीं खेलना था तो उन्‍हें पहले ही मना कर देना चाहिए था।"

    अजय देवगन से मुलाकात की तस्‍वीर वायरल

    इन सब के बीच बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और शाहिद अफरीदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अफरीदी के साथ अजय की तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोर रही। फैंस अफरीदी से मुलाकात पर अजय की आलोचना कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच पहलगाम हमले के बाद से तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 22 मसूमों की जान चली गई थी।

    तस्वीर के पीछे का सच क्या है?

    अजय और शाहिद की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह असल में WCL के पिछले सीजन की है। अजय बर्मिंघम के एजबेस्टन में WCL 2024 का फाइनल मैच देखने गए थे, जिसमें भारत चैंपियन और पाकिस्तान चैंपियन के बीच टक्‍कर हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK WCL: 'हम यहां क्या...' भारत के बॉयकॉट पर बौखलाया पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी ने उगला जहर

    यह भी पढ़ें- WCL 2025: भारत-पाकिस्‍तान मैच हुआ रद, किस टीम को मिलेंगे प्‍वाइंट्स; नॉक आउट में दोनों टीम पहुंची तो क्‍या होगा?