Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: श्रीलंका में 'डेब्यू' करेंगे अजिंक्य रहाणे, टेस्ट सीरीज के दौरान नए रोल में आएंगे नजर

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 04:30 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जानी है। इस सीरीज में अजिंक्य रहाणे डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे, जहां वे नए रोल में द ...और पढ़ें

    अजिंक्य रहाणे

    अजिंक्य रहाणे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब श्रीलंका में नए रोल में नजर आने वाले हैं। रहाणे भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में एक भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने विदेशी सरजमी पर गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाए हैं। अब वे भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

    भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है। सीरीज से पहले रहाणे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वे टेस्ट सीरीज में नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। दरअसल, रहाणे भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में कमेंट्री करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    अजिंक्य रहाणे का कमेंट्री में होगा डेब्यू

    रहाणे संन्यास के बाद अब नए रोल में दिखेंगे। वे टेस्ट सीरीज में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वे पहली बार इस रोल में नजर आने वाले हैं। रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने इटरनेशनल क्रिकेट के अलावा सभी तरह के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इससे वे आईपीएल में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

    अब रहाणे ने अपने करियर में आगे बढ़कर कमेंट्री करने का फैसला किया है। उन्होंने भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेलीं और टीम इंडिया को मैच जिताए। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 14206 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    सोनी स्पोर्ट्स ने किया कन्फर्म

    सोनी नेटवर्क इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड राजेश कौल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "अजिंक्य रहाणे हमेशा से ही अपने शांत स्वभाव, हिम्मत और खेल को अच्छी तरह से समझने के लिए जाने जाते हैं। वे अब सोनी स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री में डेब्यू करेंगे। इससे दर्शकों को उस फॉर्मेट के बारे में जानने का मौका मिलेगा, जिसे रहाणे अच्छी तरह से समझते हैं।"

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में चोटों का 'ग्रहण': बुमराह-सुदर्शन के बाद यह मैच विनर भी श्रीलंका टेस्ट से बाहर, आकाश की वापसी पर सस्पेंस

    यह भी पढ़ें- क्या रद होगा टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा? अफगानिस्तान की वजह से अचानक फंसा पेंच, दिल्ली में होंगे 3 T20 मैच