यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025: 5 फ्रेंचाइजियों ने खेला बड़ा दांव, सीजन से पहले बदल डाले कप्तान; 2 ने नौसिखियों पर जताया भरोसा
क्रिकेट प्रेमियों को जिस इवेंट का इंतजार था वह अब से कुछ घंटों बाद ही शुरू होने जा रहा है। इंडिया का त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल के 18वें सीजन का क ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षर पटेल को सौंपी गई दिल्ली की कमान
- रजत पाटीदार करेंगे RCB का नेतृत्व
- 10 फ्रेंचाइजी के बीच खिताब के लिए टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद क्रिकेट प्रेमियों को जिस इवेंट का इंतजार था वह अब से कुछ घंटों बाद ही शुरू होने जा रहा है। इंडिया का त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल के 18वें सीजन का 22 मार्च, शनिवार से श्रीगणेश हो रहा है। 65 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में 10 टीमों के बीच 74 बार भिड़ंत होगी। 25 मई को लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा।
कोलकाता में खेला जाएगा पहला मैच
IPL 2025 के पहले मैच में गत विजेता कोलकता नाइटराइडर्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। लीग के 18वें सीजन से पहले कई फ्रेंचाइजी ने बड़े बदलाव किए हैं। आईपीएल 2025 में 10 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्कर होगी। इनमें से 5 फ्रेंचाइजी ने तो अपने कप्तान ही बदल दिए हैं। इतना ही नहीं 2 फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने कप्तानी के लिए नौसिखियों पर भरोसा जताया है।

इन फ्रेंचाइजी ने बदले कप्तान
IPL 2025 से पहले कोलकता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 18वें सीजन से पहले अपने कप्तान बदले हैं। KKR ने अजिंक्य रहाणे को, RCB ने रजत पाटीदार को, LSG ने ऋषभ पंत को, PBKS ने श्रेयस अय्यर और DC ने अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी।
.jpeg)
श्रेयस की कप्तानी में जीती थी कोलकाता
पंत पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स की और श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी कर रहे थे। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने IPL 2024 का खिताब भी अपने नाम किया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। रजत पाटीदार और अक्षर पटेल के पास आईपीएल में कप्तानी का फुल टाइम अनुभव नहीं है। हालांकि, अक्षर पटेल ने एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। वहीं पाटीदार ने इससे पहले कभी भी कप्तानी नहीं की है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Head To Head: जीत के साथ आगाज करेगी कोलकाता! होम ग्रांउड पर बेंगलुरु को रौंदने के लिए तैयार
इन फ्रेंचाइजी ने 18वें सीजन से पहले बदले कप्तान
- कोलकता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार
- लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत
- पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर
- दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल

ये भी पढ़ें: 65 दिन 74 मैच, रोमांच का डबल डोज... शुरू होने वाली है दुनिया की सबसे महंगी लीग; यहां मिलेगी IPL 2025 की सारी जानकारी