Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amelia Kerr बनीं 'रिकॉर्ड क्वीन', जीता ICC का सबसे बड़ा अवॉर्ड; पीछे छूट गए ये दिग्गज खिलाड़ी

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 12:01 PM (IST)

    ICC Womens Cricketer of the Year Amelia Kerr न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया हैं। अमेलिया केर प्रतिष्ठित राशेल हेहोई फ्लिंट ...और पढ़ें

    Amelia Kerr ने जीता ICC Women's Cricketer of the Year 2024 Award
    Amelia Kerr ने जीता ICC Women's Cricketer of the Year 2024 Award

    HighLights

    1. Amelia Kerr बनीं ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024
    2. अमेलिया केर ने लॉरा वोलवार्ट, चामरी अटापट्टू और अनाबेल सदरलैंड जैसे स्टार को पछाड़ा
    3. अमेलिया केर अपने देश (न्यूजीलैंड) के लिए ICC का ये सबसे बड़ा अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Women's Cricketer of the Year Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया हैं। अमेलिया केर प्रतिष्ठित राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी पाने वाली पहली न्यूजीलैंड की क्रिकेटर बन गईं हैं।

    अमेलिसा को आईसीसी ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया। 24 साल की अमेलिया ने लॉरा वोलवार्ट, चामरी अटापट्टू और अनाबेल सदरलैंड जैसी स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर ये ताज हासिल किया।

    Amelia Kerr ने जीता ICC Women's Cricketer of the Year 2024 Award

    दरअसल, राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी (The Rachael Heyhoe Flint Trophy) पहली बार 2017 में दी गई थी और तब से इसे तीन खिलाड़ियों के बीच शेयर किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट ने दो-दो बार यह पुरस्कार जीता है।

    इस बार न्यूजीलैंड की अमेलिया केर न केवल राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली पहली न्यूजीलैंड की खिलाड़ी बनीं, बल्कि किसी भी रूप में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाली पहली कीवी भी बनीं है।

    अमेलिया केर ने साल 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से सुर्खियां बटोरी थी, जहां उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में अमेलिया केर ने कमाल का प्रदर्शन कर महफिल लूटी थीं।

    यह भी पढ़ें: Amelia Kerr: बैटर जिताता मैच, बॉलर बचाता है रन; दोनों मिल जाएं तो बन जाती अमेलिया केर

    Amelia Kerr के लिए ऐसा रहा साल 2024

    अमेलिया केर ने साल 2024 में वनडे में 9 मैच खेलते हुए 33 की औसत से 264 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 14 विकेट भी अपने नाम किए, लेकिन टी20I में उन्होंने साल 2024 में अपने कमाल के परफॉर्मेंस के बाद आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत लिया है। 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अमेलिया ने 387 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 24 का रहा और उन्होंने कुल 29 विकेट झटके ( जो कि एक नेशनल रिकॉर्ड किसी साल के लिए बना)

    आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर ने कुल 15 विकेट झटके और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनीं। 24 साल की अमेलिया ने आईसीस महिला टी20 विश्व कप में बल्ले से भी अहम योगदान दिया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 43 रन बनाए, जो कि दोनों टीमों की तरफ से फाइनल में किसी प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का स्कोर रहा।

    खबरें और भी