Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'झंडा गाड़ दिया', वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अमोल मजूमदार ने दोहराया रोहित शर्मा वाला सेलिब्रेशन

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 05:24 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 जीतने के बाद डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर रोहित शर्मा का आइकॉनिक सेल ...और पढ़ें

    अमोल मजूमदार ने रोहित शर्मा की तरह मैदान पर झंडा गाड़ा

    अमोल मजूमदार ने रोहित शर्मा की तरह मैदान पर झंडा गाड़ा

    HighLights

    1. अमोल मजूमदार ने मैदान पर झंडा गाड़ा

    2. रोहित शर्मा के सेलिब्रेशन को अमोल ने दोहराया

    3. भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीता

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 खिताब जीतने के बाद डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर रोहित शर्मा वाला सेलिब्रेशन दोहराया।

    याद दिला दें कि 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने ब्रिजटाउन ग्राउंड पर भारत का झंडा गाड़ा था। अमोल मजूमदार ने डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर ऐसा ही किया।

    मजूमदार भारत के महिला वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद भावुक नजर आए। उन्‍होंने इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया, जो भारतीय क्रिकेट के भविष्‍य को पुनर्परिभाषित करेगा।

    'मेरे पास कहने के लिए शब्‍द नहीं हैं। बहुत गर्व हो रहा है। यह टीम इस पल की हकदार है। कड़ी मेहनत, विश्‍वास। इस टीम ने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है। हमने कभी शुरुआती झटकों को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। हमने ज्‍यादातर मैचों में दबदबा बनाया और बस बेहतर फिनिशिंग की जरुरत थी। एक बार हमने ऐसा किया तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।'

    -

    अमोल मजूमदार - भारतीय महिला हेड कोच

    दो चीजों पर मजूमदार का ध्‍यान

    अमोल मजूमदार ने बताया कि बतौर कोच उनका ध्‍यान फिटनेस और फील्डिंग पर काम करना था और वो टीम के इन क्षेत्रों में सुधार से खुश हैं। उन्‍होंने कहा, 'हमने ड्रेसिंग रूम में इस बारे में काफी बातचीत की। फाइनल में टीम की ऊर्जा ने दिखाया कि वो कितना आगे बढ़ चुकी है। मैं इससे ज्‍यादा और क्‍या मांग सकता हूं।'

    भारत की विशाल जीत

    ध्‍यान दिला दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 50 ओवर में सात विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीता।

    ह भी पढ़ें: 'महिलाओं का क्रिकेट होने नहीं देता… ', भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पूर्व BCCI अध्यक्ष का बयान सोशल मीडिया पर फैला

     

    यह भी पढ़ें: Amol Mazumdar का 'चक दे इंडिया' मोमेंट...खुद कभी नहीं खेला, लेकिन टीम इंडिया को बना दिया विश्व चैंपियन

    खबरें और भी