यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Andre Russell: 11 गेंद पर 11 रन की थी दरकार... फिर रसेल ने दिखाई मसल पावर; गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को दिलाई धांसू जीत- VIDEO
11 गेंद पर जब 11 रन की दरकार थी तब लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने बल्ले से अपना जलवा बिखेरा। आंद्रे रसेल ने 143 रन के टारगेट को हासिल ...और पढ़ें

HighLights
- MLC के मैच में सिएटल ऑर्कस के खिलाफ आंद्रे रसेल ने जड़ा शानदार छक्का
- लॉस एंजिल्स की जीत में आंद्रे रसेल का रहा अहम हाथ
- आंद्रे रसेल के छक्का का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्र रसेल (Andre Russell) टी20 क्रिकेट में छक्के-चौके जड़ने में माहिर हैं। उन्होंने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट के लिए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए सिएटल ऑर्कस के खिलाफ अहम समय पर छक्का जमाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
143 रन का पीछा करते हुए लॉस एंजिल्स ने 120 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए थे। उसके बाद टीम को जीत के लिए 20 गेंदों पर 23 रन की दरकार थी और फिर क्रीज पर आए आंद्र रसेल, जिन्होंने मैदान पर कदम रखते ही अपनी मसल पावर दिखाई और छक्के जड़कर टीम को ये मैच जीता दिया।
Andre Russell के छक्के से लॉस एंजिल्स को मिली जीत
दरअसल, पांच विकेट गंवाने के बाद आंद्रे रसेल ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और टीम टारगेट के एक दम करीब पहुंच गई थी। एक समय लॉस एंजेलर्स की टीम को 11 गेंदों पर 11 रन की दरकार थी और विंडीज ऑलराउंडर ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए शानदार छक्का जमाया।
रसेल ने अमेरिका ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मिडिम पेसर कैमरन ग्रीन की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि,2 गेंद खेलने के बाद रसेल आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने7 गेंदों में 10 रन बनाए, लेकिन टीम की जीत को उन्होंने लगभग तय ही कर दिया था।