LSG vs KKR: गुस्से में बल्ला और हेलमेट फेंकने की मिली सजा, KKR के अंगकृष रघुवंशी पर IPL ने लगाया मोटा जुर्माना
अंगकृष रघुवंशी को विवादित आउट के बाद गुस्सा दिखाने के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है। उन्हें 'लेवल-1' अपराध का दोषी पाय ...और पढ़ें

खेल भावना के उल्लंघन के बीच अंपायर का निकला Angkrish Raghuvanshi पर गुस्सा
HighLights
अंगकृष रघुवंशी को IPL के नियमों का उल्लंघन करने की मिली सजा
विवादित आउट होने के बाद गुस्से में अंगकृष ने खोया आपा
अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल ने लगाया जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) पर विवादित आउट के बाद गुस्सा दिखाना भारी पड़ गया। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिसत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है।
Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना
दरअसल, IPL के आधिकारिक बयान के अनुसार, रघुवंशी को लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया, जो मैदान पर उपकरण के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। बल्लेबाज ने गलती स्वीकार भी कर ली।
कैसे हुआ विवादित आउट?
ये घटना पांचवें ओवर में हुई, जब प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की ओर खेला और तुरंत रन लेने दौड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। रघुवंशी जब वापस लौट रहे थे, तब मोहम्मद शमी ने स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। उसी दौरान रघुवंशी गेंद की लाइन में आ गए और डाइव लगा दी। फील्डिंग टीम ने 'Obstructing the Field' की अपील की, जिसे थर्ड अंपायर ने मान लिया।
इस फैसले के बाद वह अपना आपा खो बैठे। गुस्से में उन्होंने पहले बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा और फिर गुस्से में हेलमेट को डगआउट की ओर फेंक दिया।
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀
Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb
🚨 News 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
Angkrish Raghuvanshi of @KKRiders was fined 20% of his match fees and has also accumulated One Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.2 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
More Details 🔽 | #TATAIPL | #LSGvKKR…
KKR कैंप में भी नाराजगी
इस फैसले से KKR खेमे में नाराजगी साफ दिखी। रघुवंशी ने अंपायर से बहस की, जबकि असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और हेड कोच अभिषेक नायर भी अधिकारियों से बातचीत करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- LSG vs KKR: पूरन का दांव उल्टा, सुपर ओवर में हार के बाद टूटे Rishabh Pant; बोले-प्रेशर है, ब्रेक की जरूरत