Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन-सानिया बन गए हमसफर, स्‍टार कपल की शादी में दिग्‍गज हस्तियां हुई शामिल-VIDEO

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 03:25 PM (IST)

    Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में रवि घई की नातिन सानिया चंडोक से शादी की। इस भव्य समारोह म ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे

    2. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में क्रिकेट जगत के बड़े नामों ने की शिरकत

    3. एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे शादी अटेंड करने के लिए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar Wedding video: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक संग अर्जुन तेंदुलकर ने सात फेरे मुंबई के लक्जरी होटल द सेंट रेगिस में हुई, जहां अंबानी परिवार समेत क्रिकेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की और अर्जुन-सानिया को आशीर्वाद दिया। अर्जुन-सानिया की शादी की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    Arjun Tendulkar ने Saaniya Chandhok शादी के बंधन में बंधे

    दरअसल, 5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी मुंबई में हुई, जहां उनकी शादी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें उन्हें वेन्यू के बाहर पत्नी साक्षी स्पॉट किया गया। बता दें कि धोनी लगभग 10 साल तक भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर के साथ खेले हैं।

    बॉलीवुड स्टार्स ने भी अटेंड की शादी

    बॉलीवुड सितारों ने समारोह में चार चांद लगा दिए इस शादी में हिंदू फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल हुए, जिससे पहले से ही सितारों से भरे इस आयोजन में और भी ग्लैमर आ गया।

    अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक साथ पहुंचे। जया बच्चन इस मौके पर एक शानदार साड़ी पहने नजर आईं, जबकि अमिताभ बच्चन एक क्लासिक सफेद कुर्ता-पजामा और शॉल के साथ दिखे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी शादी समारोह में शामिल हुए। अभिषेक नेवी ब्लू शेरवानी में बेहद हेंडसम दिखे, जबकि ऐश्वर्या ने सिल्वर वर्क वाली लाइट ब्लू अनारकली में सभी का ध्यान खींचा।

    खबरें और भी

    क्रिकेट जगत के बड़े नाम शादी में शामिल हुए

    सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में क्रिकेट जगत के बड़े नामों में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, युवराज सिंह और इरफान पठान भी अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और सुरेश रैना को भी स्पॉट किया गया।

     राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ पहुंचे

    बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी पहुंचे

    आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ शादी में पहुंचे

    जय शाह भी अर्जुन-सानिया की शादी अटेंड करने पहुंचे

    अजीत अगरकर ने भी अटेंड की अर्जुन-सानिया की शादी

    गौतम गंभीर भी अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे