Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्तफिजुर रहमान को लेकर BCCI को हो रहा अफसोस, बांग्लादेशी गेंदबाज के IPL से बाहर होने पर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 09:29 PM (GMT+05:30)

    बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया गया था। अब बीसीसीआई ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस विवाद की वजह से ...और पढ़ें

    मुस्तफिजुर रहमान

    मुस्तफिजुर रहमान

    HighLights

    1. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से किए गए थे रिलीज

    2. बीसीसीआई ने रहमान विवाद पर तोड़ी चुप्पी

    3. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेला था

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। उन्हें कोलकाता ने अपनी टीम में चुना था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया था। अब इसको लेकर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने प्रतिक्रिया दी है। धूमल का कहना है कि रहमान का आईपीएल से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उनका मानना है कि सरकार को क्रिकेट में दखल देने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, आसपास कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे उन्हें कुछ निर्णय लेने पड़ते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 से पहले बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाएं हो रही थी, जिसको देखते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने से बैन लगाने की बात हो रही थी। इसके बाद मुस्फिजुर को कोलकाता ने रिलीज कर दिया था। इसको लेकर अब धूमल ने बयान दिया है।

    अरुण धूमल ने मुस्तफिजुर रहमान पर दिया बयान

    फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए आईपीएल चेयरमैन ने कहा, "मैं इतना कहना चाहूंगा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले पर मुझे अधिक जानकारी नहीं है। मैं इतना कहूंगा कि इस तरह की घटनाएं कभी-कभी घटित होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे नहीं लगता है कि क्रिकेट में सरकार को कोई दिलचस्पी है या कोई भूमिका निभानी है। सरकार पूरी तरह से क्रिकेट का समर्थन करती है। कभी-कभी हमारे पास कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके आधार पर निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि समझदारी से फैसले लिए जाएंगे और आगे ऐसा कुछ नहीं होगा।"

    मुस्तफिजुर रहमान का विवाद

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यों के खिलाफ अत्याचार को देखते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना का विरोध हो रहा था। ऐसे में बीसीसीआई ने कोलकाता को निर्देश दिया कि वे रहमान को रिलीज कर दें, जिन्हें केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। इस विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से मना कर दिया था। तो वहीं मुस्तफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेल रहे हैं।

    खबरें और भी

    रहमान पीएसएल में शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा हैं। लाहौर हाल में चर्चा का विषय रही है क्योंकि सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके लिए जमान को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: शादाब खान ने गेंद और बल्ले से मचाई तबाही, इस्लामाबाद ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को बुरी तरह रौंदा

    यह भी पढ़ें- हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट से छुपाया था बड़ा राज, खुलासा होते ही इंग्लिश कप्तान के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई