विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ashes 2025: जो रूट की बुरी गत देख कमेंट्री बॉक्स में रोने लगे स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू हेडन ने लिए मजे, Video हुआ वायरल

Published: Sat, 22 Nov 2025 02:09 PM (IST)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से फेल रहे हैं। पहली ...और पढ़ें

स्टुअर्ट ब्रॉड को कमेंट्री बॉक्स में आ गया रोना

स्टुअर्ट ब्रॉड को कमेंट्री बॉक्स में आ गया रोना

HighLights

  1. Ashes Series: जो रूट पहले टेस्ट मैच में हुए फेल

  2. Ashes Series: स्टुअर्ठ ब्रॉड को रूट की हालत देख आ गया रोना

  3. Ashes Series: पर्थ में खेले जा रहा है पहला टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की हालत बुरी रही है। दोनों पारियों में रूट दोहरे अंक में भी नहीं जा सके। पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जब वह आउट हुए तो कमेंट्री कर रहे स्टुअर्ट ब्ऱॉड की हालत रोने जैसी हो गई।

रूट को पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने खाता तक नहीं खोलने दिया। दूसरी पारी में रूट ने आठ रन बनाए थे और तभी स्टार्क ने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बना पवेलियन की राह दिखाई।

हेडन ने लिए मजे

जैसे ही रूट का विकेट गिरा कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड ने अपनी आंखें बंद कर लीं। तभी हेडन ने ब्रॉड के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए कहा, "ब्रॉड कमेंट्री बॉक्स में एक दम शांत हैं।" इसके बाद ब्रॉड ने अपनी आंखों को बंद करते हुए हाथ रख लिए। ब्रॉड की शक्ल देख लग रहा था कि वह कितने निराश हैं। उनकी आंखों से बस आंसू बाहर आने रह गए थे बाकि वह रो तो दे ही दिए थे।

ऑस्ट्रेलिया को मिला 205 का टारगेट

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 164 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ उसने ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का टारगेट दिया है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 172 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को उसने 132 रनों पर ढेर कर दिया था और दूसरी पारी में 40 रनों की बढ़त से साथ उतरी थी। दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज फिर फेल रहे। हालांकि, विकेट और हालात को देखते हुए जो टारगेट ऑस्ट्रेलिया को मिला है वो हासिल करना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Ashes 2025: 35 साल में पहली बार! मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लेकर मचा दी खलबली, इंग्लैंड के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं, रिकी पोंटिंग के मुताबिक टेस्‍ट में नंबर-4 पर बेस्‍ट है ऑस्‍ट्रेलिया का ये स्‍टार बल्‍लेबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।