यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरे पापा को छोड़ दो,' बेइज्जती वाले बयान पर अश्विन का आया रिएक्शन, की खराब परंपरा को बंद करने की अपील
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिता के संन्यास को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अश्विन ने मीडिया और फैंस से अनुरोध किया है कि ...और पढ़ें

HighLights
- अश्विन के पिता ने लगाया था अपमानित करने का आरोप
- रविचंद्रन ने कहा- बेटा कब तक बेइज्जती सहता
- संन्यास के बाद वापस भारत लौट आए अश्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार, 19 दिसंबर को अपने पिता के संन्यास के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अश्विन के पिता ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाया कि उनके बेटे को अपमानित किया जा रहा था, जो उनके अचानक संन्यास का कारण हो सकता है। अब अश्विन ने कहा कि मीडिया उनके पापा को अकेला छोड़ दे।
दरअसल, एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अश्विन के पिता ने कहा कि उनके बेटे को अपमानित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि अश्विन कब तक बेइज्जती बर्दाश्त करते। हालांकि उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन अश्विन के पिता ने कहा कि उनके बेटे की अचानक घोषणा से पूरा परिवार स्तब्ध है। इसके बाद अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके पिता को अकेला छोड़ दें।
My dad isn’t media trained, dey father enna da ithelaam 😂😂.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 19, 2024
I never thought you would follow this rich tradition of “dad statements” .🤣
Request you all to forgive him and leave him alone 🙏 https://t.co/Y1GFEwJsVc
बीच सीरीज लिया संन्यास
गौरतलब हो कि रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 के बीच में ही संन्यास ले लिया। अश्विन गाबा में सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के तुरंत बाद स्वदेश लौट आए। रविचंद्रन ने कहा कि वह अपने बेटे के फैसले से सहमत हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि अश्विन सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना जारी रखें।
पिता का भावुक बयान
उन्होंने कहा, उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। मेरे मन में इसके लिए कोई भावना नहीं थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास की घोषणा की, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ मैं खुश नहीं था, क्योंकि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए था।
खबरें और भी
प्लेइंग में नहीं मिली थी जगह
बता दें कि भारत ने पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए आर अश्विन की जगह सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। अश्विन एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। हालांकि, अनुभवी ऑफ स्पिनर को ब्रिसबेन में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया।