Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान या श्रीलंका? किससे भिड़ेगा भारत, यहां जानें Asia Cup 2023 Final का पूरा समीकरण

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 04:37 PM (IST)

    पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग ...और पढ़ें

    एशिया कप 2023 के फाइनल का समीकरण।
    एशिया कप 2023 के फाइनल का समीकरण।

    HighLights

    1. भारत ने एशिया कप के इतिहास में 10वां बार फाइनल में बनाई जगह
    2. 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
    3. फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों के लिए जीत जरूरी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन डिफेंड करते हुए फाइनल में जगह बनाई। रोहित शर्मा के अर्धशतक बाद कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बल पर भारत ने श्रीलंका को सुपर-4 मुकाबले में 41 रन से हराया। भारत एशिया कप के इतिहास में 11वीं बार फाइनल में पहुंचा है। दर्शकों को उम्मीद है कि फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

    पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश, जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया, फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं, श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।

    श्रीलंका बिगाड़ सकता है पाकिस्तान का खेला

    श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होगी। इन दोनों में से जो टीम जीतेगी वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को झटका दे सकता है। अगर 14 सितंबर को श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है तो वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023: यह टीम जीतेगी वर्ल्ड कप, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

    भारत ने फाइनल में बनाई जगह

    बता दें कि भारत ने एशिया कप-2023 के सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को पटखनी दी। उसके बाद 13 मैच से अपराजिता रही श्रीलंका टीम को 41 रन से हराया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेते हुए श्रीलंका को 172 रन पर समेट ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले डुनिथ वेललेज ने भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके अलावा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 42 रन की पारी भी खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: Kuldeep Yadav की फिरकी पर जमकर नाचे पाकिस्तानी बल्लेबाज, तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड