विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नहीं, आज होगा तीन टीम इंडिया का एलान, BCCI हेडक्वार्टर में जमकर होगी माथापच्ची

Published: Mon, 18 Aug 2025 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2025 11:21 AM (IST)

Asia Cup 2025 India Squad भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन काफी अहम है क्योंकि इस दिन सिर्फ ...और पढ़ें

एशिया कप-2025 के लिए होगा टीम इंडिया एलान
एशिया कप-2025 के लिए होगा टीम इंडिया एलान

HighLights

  1. एशिया कप के लिए कल होगा भारतीय टीम का एलान
  2. एशिया कप के अलावा दो और टीमों की होगी घोषणा
  3. बीसीसीआई मुख्यालय में जमकर होगी माथापच्ची

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर पर आज काफी कुछ घटने वाला है। ये ऐसा कुछ है जहां पूरे भारत की नजरें इस पर टिकी हैं। अगले महीने यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान होगा और इसकी बैठक आज यानी 19 अगस्त को मुंबई में होनी है। इस बारे में सभी जानते हैं, लेकिन आज सिर्फ इसी टीम का एलान नहीं होगा बल्कि कुल तीन टीमों का एलान होगाा।

हेड कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए टीम चयन करेंगे। सभी को इस बारे में जानकारी है, लेकिन इसके अलावा दो टीम इंडिया का और एलान होगा।

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल की पैरवी में हरभजन सिंह ने जो कहा वो उड़ा देगा गंभीर और अगरकर की नींद, टी20 टीम के लिए बताया बहुत जरूरी

बाकी दो टीमें कौनसी?

दरअसल, 19 अगस्त को सिर्फ एशिया कप के लिए टीम का एलान नहीं होगा बल्कि सितंबर में ही शुरू होने वाले आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का एलान होगा। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसके लिए भी टीम की घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है।

दिन में डेढ़ बजे के करीब मेंस एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान होगा। ये एलान मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होगा। वहीं इसी मुख्यालय में महिला टीम की भी सेलेक्शन मीटिंग होगी। इसका एलान तकरीबन दिन में साढ़े तीन बजे हो सकता है।

ऐसा है कार्यक्रम

एशिया कप का आयोजन यूएई में नौ से 28 सितंबर के बीच होगा। इसके दो दिन बाद से यानी 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसकी मेजबानी भारत के साथ-साथ श्रीलंका भी कर रहा है। 14 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup-2025 में नहीं होगा IND vs PAK का मैच, इस दिग्गज ने दी गांरटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।