Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023 के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का हुआ एलान, जानिए किसे सौंपी टीम की कमान

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:01 PM (IST)

    श्रीलंका टीम को एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारत से 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने ...और पढ़ें

    Asian Games 2023 के लिए श्रीलंका की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम का एलान
    Asian Games 2023 के लिए श्रीलंका की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम का एलान

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sri Lanka Announced Squad For Asian Games: श्रीलंका टीम को एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारत से 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

    इस हार के बाद श्रीलंका ने हांग्जो में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष और महिला टीमों का एलान कर दिया है।

    चमारी अथापथु को श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि पुरुष टीम की कप्तानी सहान अराचिगे करेंगे। मध्यक्रम के बल्लेबाज एशेन बंडारा, जिनके नाम 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच हैं, वह पुरुष टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर हैं।

    Asian Games 2023 के लिए श्रीलंका की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम का एलान

    दरअसल, पांच साल बाद एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में क्रिकेट को शामिल किया गया है। बता दें कि चीन में साल 2010 में खेले गए एशियाई खेलों और साल 2014 में क्रिकेट को रखा गया था, लेकिन जब 2018 में इंडोनेशिया में टूर्नामेंट हुआ तब क्रिके को हटा दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर से क्रिकेट एशियाई गेम्स में खेला जाएगा। इस साल हांगझू एशियन गेम्स में 40 खेलों की कुल 61 प्रतियोगियाएं होंगी। इसके अलावा 5 अलग शहरों में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा।

    इस बीच एशियाई खेलों के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka) ने पुरुष और महिला टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम की कमान सहान अराचिगे को सौंपी गई है, जबकि चमारी अथापथु को श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।

    खबरें और भी

    नुवान तुषारा और नुवानिदु फर्नांडो को श्रीलंकाई पुरुष टीम में शामिल किया गया है, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर काफी ज्यादा अनुभव है।

    इंग्लैंड दौरे पर गई टी20 टीम में महिला टीम का एक बड़ा हिस्सा बरकरार रखा गया है। अथापत्थु के नेतृत्व में महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड पर किसी भी फॉर्मेट में अपनी पहली श्रृंखला जीत दर्ज करके इतिहास रचा था।

    यह भी पढ़ें:

    Asian Games 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एलान, 20 साल के इस अनकैप्ड प्लेयर को मिली टीम की कमान

    एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला टीमें इस प्रकार-

    श्रीलंकाई पुरुष टीम: लसिथ क्रूसपुले, शेवोन डेनियल, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, लाहिरू उदारा (विकेटकीपर), रविन्दु फर्नांडो, रनिता लियानाराच्ची, नुवानीदु फर्नांडो, सचिथा जयतिलका, विजयकांत वियास्कंथ, निमेश विमुक्ति, लाहिरू समराकून, नुवान तुषारा , इसिथा विजेसुंडेरा

    श्रीलंकाई महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, अनुष्का संजीवनी, ओशादी रणसिंघे, सुगंदिका कुमारी, इनोका राणावीरा, उदेशिका प्रबोधनी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, अचिनी कुलसूर्या, इनोशी फर्नांडो