Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs AFG: Glenn Maxwell की ऐतिहासिक पारी के पीछे रहा MS Dhoni का बड़ा हाथ, जानिए कैसे?

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:35 PM (IST)

    ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए विश्व कप 2023 के मैच में हारी हुई बाजी पलटी और अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ जीत बल्कि विश्व कप 2023 ...और पढ़ें

    Glenn Maxwell की 201 रन की पारी का MS Dhoni से क्या कनेक्शन?
    Glenn Maxwell की 201 रन की पारी का MS Dhoni से क्या कनेक्शन?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए विश्व कप 2023 के मैच में हारी हुई बाजी पलटी और अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ जीत बल्कि, विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट भी दिलाया। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम ने 5 विकेट खोकर 291 रन बनाए थे।

    इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 91 रनों पर 7 विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद लग रहा था कि यह मैच कंगारू टीम के हाथ से निकल गया है, लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल का तूफान आया, जिन्होंने लंगड़ाते हुए, गिरते हुए और अपना दर्द सहते हुए टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल ने मैच में 201 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसके बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा हैं।

    इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी का क्रेडिट भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया। उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

    Glenn Maxwell की 201 रन की पारी का MS Dhoni से क्या कनेक्शन?

    दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की चमत्कारिक पारी को लेकर स्टेडियम में बैठे फैंस ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस ने जमकर सेलिब्रेशन किया। क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर धोनी को ट्रेंड करने लगे।

    खबरें और भी

    सवाल यह उठा कि कौन बेस्ट फिनिशर हैं- धोनी (MS Dhoni) या मैक्सवेल (Glenn Maxwell)? इस बीच एक फैन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी के पीछे एमएस धोनी का हाथ है। जब आपका लाइफ पार्टनर थाला (चेन्नई) से हो, तो आपको ऐसी कामयाबी कैसे नहीं मिलेगी। इस पारी के लिए सारा क्रेडिट थाला को जाता है।

    बता दें कि इस फैन ने पोस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन की तस्वीर भी शेयर की। विनी भारत से ताल्लुक रखती हैं। वह आमतौर पर तमिस परिवार से हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया में बसा हुआ है। हालांकि, इस पोस्ट में सिर्फ एक फैन ने अपनी दिल की बात को जाहिर किया और दिखाया कि वह धोनी को कितना चाहते हैं, जो उन्हें हर चीज में सिर्फ माही की दिखाई देते हैं।