Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तुमने मेरा तोड़ा, मैं तुम्हारा...' Shamar Joseph के धांसू प्रदर्शन पर वायरल हुए मीम्स, दिग्गजों ने दी बधाई

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 04:59 PM (IST)

    AUS vs WI वेस्टइंडीज को कंगारू सरजमीं पर आखिरी जीत 1997 में हाथ लगी थी। 27 साल बाद कैरेबियाई टीम ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है। इस जीत क ...और पढ़ें

    Shamar Joseph के प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर ने बधाई।
    Shamar Joseph के प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर ने बधाई।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के गढ़ कहे जाने वाले गाबा की पिच पर कहर बरपाया। शमर जोसेफ की घातक गेंदबाजी के बदौलत कैरेबियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 8 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कैरेबियाई टीम ने 27 साल बाद जीत का स्वाद चखा है। इस जीत के बाद शमर जोसेफ की हर तरफ तारीफ हो रही है।

    वेस्टइंडीज को कंगारू सरजमीं पर आखिरी जीत 1997 में हाथ लगी थी। 27 साल बाद कैरेबियाई टीम ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है। इस जीत के नायक रहे शमर जोसेफ ने 71 गेंद में 7 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। शमर जोसेफ ने चौथी पारी में दर्द के बावजूद 11.5 ओवर का स्पेल फेंका। इस दौरान कैमरून ग्रीन ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस और फिर जोश हेजलवुड का शिकार किया।

    दिग्गजों ने की शमर जोसेफ की तारीफ 

    शमर जोसेफ की घातक गेंदबाजी और वेस्टइंडीज की जीत पर दुनिया के महान क्रिकेटरों ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जोसेफ की तारीफ की। वहीं, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

    यहां देखें सोशल मीडिया पोस्ट:- 

    टूटे अंगूठे से की गेंदबाजी

    टेस्ट के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की घातक यॉर्कर से शमर जोसेफ का अंगूठा टूट गया था। दर्द इस कदर था कि मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। चौथे दिन शमर जोसेफ गेंदबाजी कर भी पाएंगे या नहीं, इस पर भी सवाल था। हालांकि, 24 साल का यह युवा गेंदबाज तो मानो इस सीरीज में इतिहास रचने के लिए ही आया था और इतिहास रच कर ही दम लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टूटे अंगूठे के साथ की गेंदबाजी, दर्द भूलकर WI को दिलाई ऐतिहासिक जीत; इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ Shamar Joseph का मैच विनिंग स्पेल