विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs AUS: घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पीटा, गाबा की शर्मनाक हार का लिया बदला; तीसरे दिन मैच समाप्त

Published: Sat, 28 Jun 2025 09:30 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने WTC के नए चक्र का आगाज जीत के साथ किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हराया।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हराया।

HighLights

  1. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया
  2. गाबा में वेस्टइंडीज ने 8 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया था
  3. जोश हेजलवुड ने चटकाए पांच विकेट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेल गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पहले ही सेशन में धूल चटा दी। शुक्रवार 27 जून को अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ 159 रन की जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर पूर्व कप्तान क्रैग ब्रैथवेट को जल्दी खो दिया। दूसरे ओपनर जॉन कैम्पबेल और तीसरे नंबर के कीसी कार्टी ने कुछ आक्रामक स्ट्रोक खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 50 के करीब पहुंचाया, लेकिन हेजलवुड ने अपना जलवा दिखाया। कैम्पबेल और ब्रैंडन किंग को लगातार गेंद पर आउट कर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन कर दिया।

56 रन पर गंवा दिए थे पांच विकेट

पहली पारी में विवादास्पद तरीके से आउट दिए गए कप्तान रोस्टन चेज को हेजलवुड की गेंद पर सैम कोंस्टास ने स्लिप में कैच कर लिया, जिससे मेजबान टीम का स्कोर 49/4 और फिर 56/5 हो गया। जब आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश ने कार्टी को आउट कर दिया।

100 के अंदर 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

कप्तान पैट कमिंस ने शाई होप को क्लीन बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। उसके बाद मार्नस लैबुशेन ने अल्जारी जोसेफ को रन आउट कर दिया। हेजलवुड ने जोमेल वारिकन को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना पांचवां विकेट पूरा किया, जिससे विंडीज का स्कोर 86 रन पर 8 विकेट हो गया।

9वें विकेट लिए हुए 55 रन की साझेदारी

दूसरी पारी में पांच विकेट और पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद शमर जोसेफ ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। जोसेफ ने 22 गेंद पर 44 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स ने 53 गेंद पर 38 रन बनाए।

हालांकि, नाथन लियोन ने पारी में पहली बार अपना प्रभाव दिखाया और उन्होंने जोसेफ और फिर जेडन सील्स को शून्य पर आउट कर मेहमान टीम की 159 रनों से जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियान ने पिछले साल गाबा में मिली 8 रन की शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया। 27 साल बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को घर में हराया था।

यह भी पढे़ं- WI vs AUS 1st Test Day 2: आर या पार…, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज ने चरम पर पहुंचाया टेस्ट का रोमांच; तीसरे दिन मिलेगा विजेता!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।