विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS Playing XI: पिंक बॉल टेस्ट में जिसने इंडिया की बजाई थी बैंड, वही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर

Published: Thu, 05 Dec 2024 05:13 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक बदलाव किया गया ...और पढ़ें

जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर।
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर।

HighLights

  1. चोटिल जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
  2. स्कॉट बोलैंड की टीम में हुई वापसी
  3. ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किया एक बदलाव

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले जाने वाले मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। पर्थ में पहले टेस्ट में 295 रन की शर्मनाम हार के बाद पैट कमिंस और उनकी टीम पर दबाव है।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम से बाहर कर दिया है, उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। जोश हेजलवुड चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए हैं। हेजलवुड 'कम ग्रेड लेफ्ट साइड इंजरी' से जूझ रहे हैं। इसकी पुष्टि ऑस्ट्रेलिया ने की है।

2023 के बाद नहीं खेला है कोई टेस्ट

पिछली बार जब भारतीय टीम एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरी थी तो जोश हेजलवुड ने ही घातक गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 36 रन पर समेट दिया था। हेजलवुड ने कुल 11 विकेट चटकाए थे। जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है। बोलैंड ने एशेज 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। वह लंबे समय से टीम की योजना का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कमिंस, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड की मौजूदगी के कारण बोलैंड को कभी भी अवसर नहीं मिले।

मार्श करेंगे सिर्फ बल्लेबाजी

दूसरी ओर, मिचेल मार्श ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखी। इस बात पर संदेह था कि ऑलराउंडर चयन के लिए उपलब्ध होगा या नहीं, क्योंकि क्रिकेटर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन, गेंदबाजी करते हुए नहीं दिखाई दिए। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि मार्श केवल विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

सीनियर खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

मेजबान टीम के लिए मार्नस लाबुशेन चौथे सीम विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने अपने संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया है और वे चाहेंगे कि उस्मान ख्वाजा, लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे उनके वरिष्ठ बल्लेबाज आगे आकर कुछ रन बनाएं। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में निराश किया था।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।