यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AUS: बॉक्सिंग-डे टेस्ट में खत्म हुई भारतीय टीम की धाक, हार के साथ ही लग गया कलंक
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। कंगारू टीम अब 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीता मुकाबला
- कंगारू टीम सीरीज में 2-1 से आगे
- सिडनी में खेला जाएगा 5वां टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेलबर्न के मैदान पर 5 दिन तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार बॉक्सिंग डे टेस्ट का रिजल्ट आया। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इस चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी।
इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने इस जीत के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
13 साल बाद भारत को हराया
ऑस्ट्रेलिया टीम ने घर पर 13 साल बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम को हराया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2011 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में भारतीय टीम को 122 रन से मात दी थी। इस मैच के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 में से 2 टेस्ट भारतीय टीम ने जीते थे। साथ ही 1 मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
#TeamIndia fought hard
Australia win the match
Scorecard ▶️ https://t.co/njfhCncRdL#AUSvIND pic.twitter.com/n0W1symPkM
— BCCI (@BCCI) December 30, 2024
2014 में ड्रॉ हुआ था टेस्ट
दिसंबर 2014 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद दिसंबर 2018 में मेलबर्न में हुए टेस्ट मैच में भारत ने कंगारुओं को 137 रन से रौंदा था। भारत और ऑस्ट्रेलिय के बीच पिछला बॉक्सिंग डे टेस्ट दिसंबर 2020 में खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीता था।
पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- दिसंबर 2011: ऑस्ट्रेलिया 122 रन से जीता।
- दिसंबर 2014: मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
- दिसंबर 2018: भारत 137 रन से जीता।
- दिसंबर 2020: भारत 8 विकेट से जीता।
- दिसंबर 2024: ऑस्ट्रेलिया 184 रन से जीता।
मुकाबले पर एक नजर
मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्टीव स्मिथ (140) के शतक और सैम कोंस्टस (60)-मार्नस लाबुसेन (57) ने फिफ्टी लगाई। ऐसे में कंगारू टीम ने पहली पारी में 474 रन बना दिए। नीतीश रेड्डी (114) के शतक और यशस्वी जायसवाल (82) के अर्धशतक के चलते भारतीय टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भी Jasprit Bumrah को मिली बड़ी खुशखबरी, ICC ने दिया खास तोहफा
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के चलते कंगारू टीम दूसरी पारी में 234 रन ही बन सकी। ऐसे में भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 340 रन का टारगेट मिला। हालांकि, पूरी भारतीय टीम सिर्फ 155 रन पर ही सिमट गई। यशस्वी जायसवाल के 85 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया।