यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रचाई शादी, दिल छू लेने वाला दिया मैसेज; वायरल हुए फोटोज
Jess Jonassen married girlfriend Sarah Wearn जेस जोनासन और सारा गुडरहम शादी के बंधन में बंध गए। कोरोन की वजह से शादी में देरी के बाद उन्होंने शुक्रवार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासन और सारा गुडरहम शादी के बंधन में बंध गए। साल 2018 में ही दोनों ने सगाई की थी। इसके पहले उन्होंने फैसला किया था कि दोनों साल 2020 में शादी करेंगे। हालांकि, कोरोना की वजह से शादी में देरी हुई। जेस जोनासन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शादी की जानकारी और कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की।
जोनासोन ने लिखा प्यारा संदेश
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेस जोनासेन वाइट सर्ट, ग्रे रंग का ब्लेजर और ऑफ वाइट रंग के पैंट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए जोनासोन ने एक शानदार बात भी लिखी। उन्होंने लिखा, "आखिरकार तीसरे प्रयास में हमनें शादी रचा ही ली। मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त के साख शादी कर ही ली। अप्रैल 6 की मेरे दिल के बेहद करीब है।"
SURPRISE!! 3rd time lucky - finally married my best friend 🥰 April 6th will always have a special place in my heart 👩❤️👩💍 #hawaii #wedding #love pic.twitter.com/rOYEyrOGFQ
— Jessica Jonassen (@JJonassen21) April 14, 2023
देखें यह शानदार तस्वीरें..




ब्रिस्बेन हीट ने दी शादी की बधाई
इस बीच, प्रसिद्ध प्रस्तुतकर्ता नेरोली मीडोज, जो वर्तमान में आईपीएल 2023 की प्रसारण टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने दोनों को बधाई दी। वहीं, ब्रिस्बेन हीट ने भी दोनों को शादी की बधाईयां दी। बता दें कि जोनासेन वाइट, बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलती हैं।
बता दें कि महिला प्रीमियर लीग 2023 में जोनासन ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती नजर आई थीं।