यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल के बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पत्नी संग उज्जैन पहुंचे Axar Patel, कहा- '5 सालों की ईच्छा पूरी हुई'
Axar Patel Meha Patel Ujjain Mahakal Temple। भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के साथ भगवान का आशीर्वाद लेते ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Axar Patel Meha Patel Ujjain Mahakal Temple। भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के साथ भगवान का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे है। बीते दिन यानी 26 फरवरी को जहां टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ उज्जैन पहुंचे और वहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
इस बीच 27 फरवरी को अक्षर पटेल सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें कि अक्षर-मेहा पिछले महीने ही शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधे है। ऐसे में शादी के बाद ये कपल पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पत्नी Meha Patel संग बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे Axar Patel

दरअसल, भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) 27 फरवरी की सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच। जहां दोनों करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर की नंदी हॉल में भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल मंदिर में पंडित यश पुजारी ने अक्षर पटेल और मेहा से बाबा महाकाल का अभिषेक कराया।
इन दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि एक दिन पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। वहीं, पूजा करने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का आज मेरा पांच वर्षों का सपना पूरा हो गया। इसके पहले भी मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आया था, लेकिन उस समय कुछ देर होने के कारण मुझे सुबह सात बजे होने वाली आरती के दर्शन करना पढ़े थे।
खबरें और भी
इसके साथ ही अक्षर ने कहा, ''मेरी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है और आज सोमवार का दिन है। तो मैं इस आरती में शामिल होकर काफी खुश हूं। मै भगवान भोले को बहुत मानता हूं, वह सबके साथ है।''
Axar Patel और Meha Patel की वायरल वीडियो देखें यहां:
क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन किए:बोले- शादी के बाद बाबा से आशीर्वाद लेने आया हूं#axarpatel #Ujjain pic.twitter.com/UG2eryxqhf
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) February 27, 2023