Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BBL 2026: बाबर आजम ने एक बार फिर कटाई नाक, अपनी टीम की हार के बने सबसे बड़े 'विलेन'

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 06:31 PM (IST)

    पाकिस्‍तान के स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम ऑस्‍ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग में अपना जलवा बिखेरने में एक बार फिर नाकाम रहे। बाबर मंगलवार को पर् ...और पढ़ें

    बाबर आजम

    बाबर आजम

    HighLights

    1. बाबर आजम पर्थ के खिलाफ बिना खाता खोले हुए आउट

    2. बाबर आजम को कूपर कोनोली ने स्‍टंपिंग आउट कराया

    3. बाबर आजम की टीम को पर्थ के हाथों 48 रन की शिकस्‍त मिली

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के स्‍टार खिलाड़ी बाबर आजम का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 नजदीक है और राष्‍ट्रीय टीम में बाबर आजम की जगह पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण ऑस्‍ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश में उनका लचर प्रदर्शन है।

    बाबर आजम मंगलवार को पर्थ स्‍कॉर्चर्स के खिलाफ क्‍वालीफायर में बिना खाता खोले आउट हुए। बाबर आजम अपनी टीम की हार के विलेन बने। दरअसल, पर्थ स्‍कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्‍सर्स के सामने जीतने के लिए 148 रन का लक्ष्‍य रखा था। सिडनी सिक्‍सर्स को बाबर आजम ने एक उम्‍दा पारी की उम्‍मीद थी।

    बाबर का खराब फॉर्म

    पाकिस्‍तानी क्रिकेटर उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे और पारी की दूसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कूपर कोनोली की लेग स्पिन पर बाबर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लाइन पूरी तरह चूक गए। विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने गिल्‍ल‍ियां बिखेरने में समय नहीं लिया। कई बार रीप्‍ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने आउट का फैसला दिया।

    बाबर आजम ने मौजूदा बीबीएल में बेहद साधारण प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने 11 पारियों में 22.44 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उन्‍होंने केवल दो बार 50 रन का आंकड़ा पार किया।

    सिडनी सिक्‍सर्स की करारी शिकस्‍त

    बाबर आजम टीम को अच्‍छी शुरुआत नहीं दिला सके और इसका परिणाम पूरी टीम ने भुगता। 148 रन का पीछा करते हुए सिडनी सिक्‍सर्स की टीम 15 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पर्थ स्‍कॉर्चर्स ने क्‍वालीफायर में सिडनी सिक्‍सर्स को 48 रन से मात दी।

    खबरें और भी

    बाबर का शानदार कैच

    हालांकि, बाबर आजम ने इसी मुकाबले में अपनी फील्डिंग से फैंस का दिल जरूर जीता। पाक खिलाड़ी ने बेन मानेटी की गेंद पर कूपर कोनोली का बैकवर्ड प्‍वाइंट पर शानदार कैच पकड़ा। बाबर आजम के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    क्‍या बाबर को मिलेगी जगह

    बता दें कि बाबर आजम इस समय फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्‍तान ने आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए अब तक स्‍क्‍वाड की घोषणा नहीं की है। देखना दिलचस्‍प होगा कि पाकिस्‍तान जब स्‍क्‍वाड की घोषणा करेगा तो उसमें बाबर आजम को जगह देगा या नहीं।