विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान टीम में खिलाड़ियों पर थोपे जा रहे फैसले? Babar Azam ने किया बड़ा खुलासा, इस बात को लेकर खुलेआम जाहिर की नाराजगी

Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:46 PM (IST)

बाबर आजम टी-20 इंटनरेशनल में पाकिस्तान टीम की ओर से पारी का आगाज किया करते हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में बाबर से उनकी यह बैटिंग प ...और पढ़ें

Babar Azam: बाबर आजम ने किया बड़ा खुलासा।
Babar Azam: बाबर आजम ने किया बड़ा खुलासा।

HighLights

  1. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं?
  2. बाबर आजम ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर खुलकर जताई नाराजगी
  3. रिजवान भी टीम के फैसले से नजर आए थे नाखुश

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शर्मसार होने के बाद न्यूजीलैंड के हाथों भी टीम को टी-20 सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। खिलाड़ियों पर फैसले थोपे जा रहे हैं, जिसका खुलेआम खुलासा बाबर आजम ने किया है।

बाबर ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, बाबर आजम टी-20 इंटनरेशनल में पाकिस्तान टीम की ओर से पारी का आगाज किया करते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में बाबर से उनकी यह बैटिंग पोजीशन छीनी गई और उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने को कहा गया। बाबर ने पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के दौरान पत्रकारों संग बातचीत करते हुए टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ेंPSL 2024: 'Jason Roy को पता होना चाहिए कि वो पाकिस्तान में हैं', इफ्तिखार से हुई इंग्लिश बैटर की तू-तू मैं-मैं, तो भड़क पड़े Wasim Akram

बाबर आजम अपनी बैटिंग पोजीशन चेंज करने से बिफरे हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "उस वक्त वह पाकिस्तान टीम की डिमांड थी। मैंने पाकिस्तान के लिए वो किया। अगर उस फैसले पर कोई मेरी राय पूछेगा, तो मैं एक नंबर नीचे खेलने के फैसले से संतुष्ट नहीं था। हालांकि, मैंने वो पाकिस्तान के लिए किया।"

रिजवान ने भी जताई थी नाराजगी

बाबर आजम से पहले टीम मैनेजमेंट के फैसले पर मोहम्मद रिजवान ने भी नाराजगी जाहिर की थी। रिजवान ने पुरानी ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने को लेकर कहा था, "आप कह सकते हैं कि इस फैसले ने पाकिस्तान को चोट पहुंचाई। मैं यही कहूंगा कि बाबर भाई का दिल बहुत बड़ा है।"

न्यूजीलैंड के हाथों मिली थी शर्मनाक हार

पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। शाहिन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम सिर्फ एक मैच ही जीत सकी थी। बाबर आजम की जगह रिजवान के साथ पारी का आगाज करने वाले सैम अयूब भी सीरीज में फ्लॉप रहे थे।