Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BBL: Babar Azam ने कराई इंटरनेशनल बेइज्‍जती! फील्डिंग में फिर कटाई नाक, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 06:00 PM (IST)

    शुक्रवार को बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए अपने दूसरे मैच में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच एक मजेदार घटना घटी। ...और पढ़ें

    बाबर आजम ने नहीं पकड़ी गेंद।

    बाबर आजम ने नहीं पकड़ी गेंद।

    HighLights

    1. सिडनी सिक्सर्स ने जीता मुकाबला

    2. डेविड वॉर्नर ने लगाया शतक

    3. बाबर-स्मिथ के बीच हुई साझेदारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बिग बैश लीग के 37वें मुकाबले में शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम एक बार फिर अपनी खराब फील्डिंग के चलते सुर्खियां बटोरीं। बाबर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    आमने-सामने बाबर और स्मिथ

    शुक्रवार को बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए अपने दूसरे मैच में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच एक मजेदार घटना घटी। घटना 16वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब सिडनी थंडर के बल्लेबाज निक मैडिनसन ने बेन मैनेंटी की गेंद को अंपायर के सिर के ऊपर से शॉट मारा। इससे स्मिथ और बाबर दोनों बल्लेबाज गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोकने के लिए लॉन्ग-ऑफ और लॉन्ग-ऑन से दौड़ पड़े।

    स्मिथ भी रह गए हैरान

    हालांकि, गलतफहमी के चलते सिक्सर्स के दोनों खिलाड़ियों ने मैडिनसन को चौका तोहफे में दे दिया। न तो स्मिथ और न ही बाबर ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई। बाबर गेंद के काफी करीब थे ऐसे में स्मिथ ने अंतिम क्षणों पर गेंद को बाबर के लिए छोड़ दिया। वहीं बाबर गेंद के बेहद करीब थें, फिर भी उन्‍होंने इसे पकड़ने तक की कोशिश नहीं की। यह देखकर स्‍टीव स्मिथ हैरान रह गए। अगली गेंद पर मैडिनसन ने वही तरीका अपनाया, लेकिन इस बार स्मिथ ने गेंद को रोक लिया।

     

     

     

    फिफ्टी से चूके बाबर

    मुकाबले की बात करें तो सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर (110) के शतक की बदौलत 189 रन बनाए थे। जवाब में सिडनी सिक्सर्स को स्‍टीव स्मिथ के शतक और बाबर आजम की 47 रनों की पारी ने जीत दिला दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 73 गेंदों पर 141 रन की पार्टनरशिप हुई। स्मिथ ने 5 चौकों और 9 छक्‍कों की मदद से 42 गेंदों पर 100 रन की तूफानी पारी खेली।

    खबरें और भी

    स्मिथ के साथ खेलना चाहते

    सीजन शुरू होने से पहले बाबर ने स्मिथ के साथ खेलने पर बात की थी। बाबर ने कहा था, "सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह सच है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए बहुत कुछ सीखने को मिलता है, इसलिए यह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव होगा, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे स्टीव स्मिथ जैसे महान खिलाड़ी के साथ खेलने का मौका मिलेगा।"

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कर दी बेइज्जती, पहले किया आउट और फिर जाते-जाते सुना दिए 'प्रवचन', देखें Video

    यह भी पढ़ें- SL vs PAK T20I 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर… श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान; बाबर समेत 3 स्टार बाहर