Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बचपन में पुलिस से डरने वाले Naseem Shah को बनाया मानद DSP, नियुक्त किए गए बलूचिस्तान के सद्भावना दूत

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 02:17 PM (IST)

    DSP Naseem Shah कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने अपना आभार व्यक्त किया और कहा बचपन में मैं पुलिसकर्मियों से डरता था। मेरे म ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के नसीम शाह को बनाया बलूचिस्तान का मानद डीएसपी। फोटो ट्विटर
    पाकिस्तान के नसीम शाह को बनाया बलूचिस्तान का मानद डीएसपी। फोटो ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को शनिवार को बलूचिस्तान पुलिस का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया। बलूचिस्तान पुलिस ने आईजी बलूचिस्तान पुलिस कार्यालय क्वेटा में आयोजित एक समारोह में तेज गेंदबाज को पुलिस का "मानद डीएसपी" नियुक्त किया गया।

    कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने अपना आभार व्यक्त किया और कहा, "बचपन में मैं पुलिसकर्मियों से डरता था। मेरे माता-पिता पुलिस का जिक्र करके मुझे डराते थे। हालांकि, जैसा कि मैं बड़ा हो गया हूं। हमें सुरक्षित रखने के लिए वे जो बलिदान करते हैं, मुझे उसका एहसास हुआ है।"

    बचपन में पुलिस से डरते थे नसीम शाह

    नसीम ने आगे कहा, "वे न केवल हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि मेरे पास उनकी सेवा का एक और सरल उदाहरण है। एनसीए में हमारे साथ नियुक्त लोग हमारी सुरक्षा के लिए रात में जागते हैं। अगर मुझे रात को अच्छी नींद न मिले तो मैं काम भी नहीं कर सकता। पुलिस के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनकी सहायता के लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

    शाहीन शाह को खैबर पख्तूनख्वा पुलिस का बनाया गया है दूत

    नसीम शाह पहले पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया है। जुलाई 2022 में शाहीन शाह अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के सद्भावना दूत के रूप में नामित किया गया था। बता दें कि नसीम शाह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। टी20 विश्व कप और पाकिस्तान में खेली गई सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। नसीम ने एशिया कप में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sohail vs Irfan : इन्हें अटेंशन चाहिए नजरअंदाज करिए... इरफान पठान ने बंद कर दिया पाकिस्तानी गेंदबाज का मुंह

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023 कहीं और आयोजित करने पर भड़का पाकिस्तान, PCB अध्यक्ष ने BCCI को दे दी धमकी