विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI ने बांग्लादेश दौरा किया होल्‍ड, BCB ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, भारत से बाहर खेल सकता है विश्‍व कप

Updated: Sat, 03 Jan 2026 09:23 PM (IST)

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच संबंध खराब हो सकते हैं। बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस घटनाक्रम पर अपनी संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए शनिवार देर रात एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी।

बांग्‍लादेश दौरे पर भारत को जाना था।

बांग्‍लादेश दौरे पर भारत को जाना था।

HighLights

  1. IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान

  2. कोलकाता ने 9.2 करोड़ में खरीदा था

  3. बांलादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा 

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारी विरोध के चलते शनिवार को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच संबंध खराब हो सकते हैं। खबर है कि बीसीसीआई ने अगस्त में होने वाला बांग्लादेश का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है।

इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस घटनाक्रम पर अपनी संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए शनिवार देर रात एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी। दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के चलते बीसीसीआई ने इस साल का अपना पिछला बांग्लादेश दौरा रद कर दिया था। बीसीसीआई के प्रतिनिधियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठकों के लिए ढाका जाने से भी इनकार कर दिया था।

सरकार से मंजूरी लेनी होगी

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबकि, "बीसीसीआई का रुख वही है। बांग्लादेश के किसी भी दौरे से पहले बोर्ड को सरकार से मंजूरी लेनी होगी। फिलहाल बीसीसीआई ने दौरे की योजना की पुष्टि नहीं की है। यह मुस्तफिजुर को टीम से निकाले जाने से स्वतंत्र है।"

भारत से बाहर खेल सकते विश्‍व कप

इस बीच बीसीबी बीसीसीआई को दिए जाने वाले अपने जवाब पर विचार कर रही है। बीसीबी चाहेगी कि भारत बांग्लादेश का दौरा करे ताकि उसके क्रिकेट वित्त को बढ़ावा मिल सके। हालांकि, सारा ध्यान इस बात पर रहेगा कि क्या वे अगले महीने भारत में अपने टी20 विश्व कप मैच खेलना चाहते हैं या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार, "बीसीबी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्हें देखना होगा कि यह तनाव कब तक चल सकता है। वे यह भी देखेंगे कि क्या वे आईसीसी से अपने टी20 विश्व कप मैचों को स्थानांतरित करने के लिए अपील कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- क्या KKR को मिलेगा मुस्ताफिजुर रहमान पर खर्च किए 9.20 करोड़ का रिफंड? जानिए क्या कहतें हैं नियम

यह भी पढ़ें- IPL नहीं खेल पाएंगे मुस्ताफिजुर रहमान, BCCI ने KKR को दिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को रिलीज करने निर्देश