'ICC ने हमारे साथ न्याय नहीं किया', भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं हुआ बांग्लादेश; विश्व कप से होगा बाहर!
बुधवार को आईसीसी और बीसीबी की बैठक हुई थी। इसमें वोटिंग भी की थी। सिफ 2 देशों ने बांग्लादेश के पक्ष में वोटिंग की थी। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने स ...और पढ़ें
-1769081416193_m.webp)
भारत आने को तैयार नहीं बांग्लादेश।
HighLights
भारत और श्रीलंका है विश्व कप का मेजबान
7 फरवरी से शुरू होना है टी20 विश्व कप
20 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी। आईसीसी से मिली एक दिन की मोहलत के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल यह ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर भारत में विश्व कप नहीं खेलेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और युवा एवं खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया। आईसीसी ने बीसीबी के उस अनुरोध को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी।
बुधवार को भी हुई थी बैठक
इसके बाद बुधवार को आईसीसी और बीसीबी की बैठक हुई थी। इस दौरान बांग्लादेश को भारत जाना चाहिए या नहीं इसको लेकर वोटिंग भी की थी। सिर्फ 2 देशों ने बांग्लादेश के पक्ष में वोटिंग की थी। पाकिस्तान भी बांग्लादेश के पक्ष में था। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने सरकार से चर्चा के लिए 1 दिन का समय मांगा था।
अब सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्सुक है, लेकिन भारत में नहीं। बांग्लादेश बोर्ड ने यह भी कहा कि वह इस लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध का समाधान खोजने के लिए आईसीसी के साथ संपर्क में रहेंगे।
खबरें और भी
VIDEO | Dhaka: Bangladesh decides to boycott ICC T20 World Cup 2026. Sports Adviser Asif Nazrul says, “We are always in touch with our players. We have our own cricket board and our own ministry. Let me clearly state that the decision not to play the World Cup in India,… pic.twitter.com/qEeV6HfoEb
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2026
सरकार नहीं चाहती बांग्लादेश भारत जाए
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की कि आईसीसी का रुख उन्हें स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार ने कहा है कि वे अपना रुख बदलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कह, "मुझे लगता है कि आईसीसी ने हमारे साथ न्याय नहीं किया। हम विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार का फैसला है।" अगर बांग्लादेश विश्व कप से बाहर होता है तो स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में जगह मिल सकती है।
क्रिकेटर्स ने कड़ी मेहनत की है
आसिफ ने कहा, "हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा जोखिम अभी भी बरकरार है। हम अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी टीम तैयार है। हम आईसीसी से उम्मीद करते हैं कि वह हमारे सुरक्षा जोखिमों पर विचार करते हुए हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति देकर न्याय करेगी।"
श्रीलंका में चाहता है मैच
आसिफ नजरुल ने गुरुवार को कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने के मामले में आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ उचित न्याय नहीं किया है। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला है। इससे पहले बुधवार को आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत से श्रीलंका में मैच आयोजित करने की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भाग लेने के संबंध में निर्णय लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया।
बांग्लादेश का शेड्यूल
- बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज: 7 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम इटली: 9 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: 714 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम नेपाल: 17 फरवरी, मुंबई
यह भी पढ़ें- Bangladesh T20 World Cup participation LIVE: BCB ने ICC के पाले में फेंकी गेंद, टी20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार