Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 WC: करोड़ों का नुकसान… भारत से पंगा लेना बांग्लादेश को पड़ा भारी; एक झटके में खत्म हुई स्पॉन्सरशिप!

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 11:57 AM (IST)

    भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के कारण बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। भारतीय क्रिकेट इक्विपमेंट कंपनियां, जैसे ...और पढ़ें

    T20 WC 2026: स्पॉनसरशिप पर संकट

    T20 WC 2026: स्पॉनसरशिप पर संकट

    HighLights

    1. भारत के साथ तनाव के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को तगड़ा नुकसान

    2. बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की भारतीय स्पोर्ट्स कंपनी के साथ करोड़ी की डील पर मंडराया खतरा

    3. SS और SG स्पोर्ट्स कंपनी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bangladesh Financial Blow: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल के मैदान और व्यापारिक गलियारों में साफ दिखाई देने लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश को एक बार फिर बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    भारत की लोकप्रिय क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी बांग्लादेशी प्लेयर्स के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप खत्म कर सकती है। ये विवाद मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद से शुरू हुआ।

    T20 WC 2026: स्पॉनसरशिप पर संकट

    भारत की मशहूर क्रिकेट बैट और किट बनाने वाली कंपनी SG (Sanspareils Greenlands) ने बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। ये वहीं कंपनी है, जिनका बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास समेत कई बड़े खिलाड़ियों के साथ करार हैं, लेकिन फिलहाल इस डील को कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू को 'होल्ड' पर डाल दिया है।

    इसका मतलब है कि वे अभी सही समय का इंतजार कर रहे हैं और जल्दबाजी में कोई नया समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को न सिर्फ क्रिकेट किट की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, बल्कि इन कंपनियों से मिलने वाले स्पॉन्सर से करोड़ों की कमाई का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

    इतना ही नहीं, एसजी ही नहीं सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज ने पिछले साल ही बांग्लादेशी प्लेयर से अपने कॉन्ट्रैक्ट को रद कर दिया था। ये फैसला पिछले साल बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लिया गया था। एसएस का मुशफिकुर रहीम और सौम्य सरकार जैसे खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। इससे ना केवल खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट बल्कि ट्रेड एक्टिविटी पर पर भी ब्रेक लग गया है।

    खबरें और भी

    ठप हुई सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग

    इस तनाव का असर केवल व्यक्तिगत अनुबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि बांग्लादेश से भारत आने वाली खेल से जुड़ी चीजों की सप्लाई लाइन पूरी तरह ठप हुई है। पहले भारतीय कंपनियां बांग्लादेश की फैक्ट्रियों में खेल से जुड़ी चीजें तैयार करवाती थीं, लेकिन अब यह काम बंद हो गया है, जिससे भारतीय कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ। 

     ICC T20 WC 2026: ग्रुप-सी में बांग्लादेश

     आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा हुआ है। वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल उन्हीं के ग्रुप में हैं। बांग्लादेश को 7, 9 और 14 फरवरी को कोलकाता में क्रमश: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और इटली के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं। वहीं उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मुंबई में नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को खेला जाएगा।

    T20 WC 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम

    लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने खटखटाया ICC का दरवाजा, बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए पेश की दावेदारी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, Washington Sundar शेष सीरीज से हुए बाहर