Bangladesh World Cup: BCB में आर-पार की जंग, बोर्ड ने कहा 'NO'; बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में खेलने को बेताब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और ICC के बीच विवाद चल रहा है। BCB सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी टीम को भारत भेजन ...और पढ़ें

Bangladesh T20 World Cup: Najmul Hossain Shanto ने क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बीसीबी और आईसीसी के बीच वेन्यू को लेकर टकराव जारी है। जहां एक तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस बात पर अड़ा हुआ है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण वह अपनी टीम को भारत में मैच खेलने नहीं भेजेंगे, तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। बांग्लादेश के स्टार बैटर नजमल हुसैन शांतो ने ये साफ कहा कि बोर्ड की राजनीति अपनी जगह है, लेकिन प्लेयर्स चाहते हैं कि वह टूर्नामेंट में खेलें।
Najmul Hossain Shanto ने क्या कहा?
दरअसल, 21 जनवरी यानी आज आईसीसी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ये फैसला बताएगा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में खेलेगी की या नहीं। इससे पहले नजमल हुसैन शांतो का बयान सामने आया है, जिसमें बीपीएल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा,
एक क्रिकेटर के तौर पर हम हमेशा खेलना चाहते हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट बार-बार नहीं आते। यह हमारे लिए एक बड़ा अवसर है और हम इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते।"
नजमुल हुसैन शांतो
मीडिया से बात करते हुए शांतो ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन में इस मुद्दे पर कोई फॉर्मल बातचीत नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में खेलना खिलाड़ियों की इच्छा है। शांतो ने कहा,
सच कहूं तो इस बारे में बात करने का मौका ही नहीं मिला। हममें से जो लोग CWAB से जुड़े हैं, वे मैचों में बहुत बिजी थे। इसके अलावा, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से प्रभावित किया। वह बहुत मुश्किल समय था।
नजमुल हुसैन शांतो
'हम हमेशा खेलना चाहते हैं'
टूर्नामेंट की अहमियत बताते हुए, शांतो ने कहा कि क्रिकेटर के तौर पर, हम हमेशा खेलना चाहते हैं और जब वर्ल्ड कप जैसा इवेंट होता है, तो जाहिर है हम वहां रहना चाहते हैं। ऐसे टूर्नामेंट बार-बार नहीं होते।
खबरें और भी
बांग्लादेशी क्रिकेट ने साथ ही कहा कि वर्ल्ड कप बहुत कम होते हैं। मैं इसे हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलने का एक बड़ा मौका मानता हूं।
आखिरी फैसला लेगा BCB
शांतो ने माना कि खिलाड़ियों को ज्यादातर अंधेरे में रखा गया है। उन्होंने कहा,
मुझे सच में नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है, इसलिए मेरे लिए कमेंट करना मुश्किल है। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर हम जरूर खेलना चाहते हैं। अगर ये मुद्दे सुलझ जाते हैं, इंशाअल्लाह, खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना बहुत अच्छा होगा।
शांतो