T20 World Cup 2026: बहिष्कार की धमकी देने के बाद पलटा पाकिस्तान, विश्व कप खेलने को तैयार था बीसीबी; सरकार ने नहीं दी अनुमति
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट से हटने की धमकी देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 24 घंटे के ...और पढ़ें
-1769352537934_m.webp)
विश्व कप खेलना चाहता बांग्लादेश।
HighLights
पीसीबी की चयन समिति ने विश्व कप के लिए घोषित की टीम
भागीदारी की अटकलों पर लगा विराम
भारत और श्रीलंका कर रहे विश्व कप की मेजबानी
लाहौर, पीटीआई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट से हटने की धमकी देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 24 घंटे के भीतर अपनी बात से पलटते हुए रविवार को टी-20 विश्व कप के लिए टीम घोषित कर दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत आने से इन्कार करने के बाद बांग्लादेश की जगह स्काटलैंड को विश्व कप में शामिल करने की घोषणा की थी।
जिसके बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि हम बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े हैं और हमारे विश्व कप में खेलने का फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी, लेकिन टीम की घोषणा के बाद उसके टूर्नामेंट में नहीं खेलने की अटकलों पर भी विराम लग गया।
पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। टीम की घोषणा रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की गई, जिसमें पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद, कप्तान सलमान अली आगा और कोच माइक हेसन मौजूद थे। हालांकि जावेद ने कहा कि चयन समिति का काम टीम चुनना है और टूर्नामेंट में खेलने का फैसला पीसीबी और सरकार करेगी।
पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है और वह सात फरवरी को कोलंबो में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के विरुद्ध करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा, जो तटस्थ स्थल पर मैच खेलने को लेकर पिछले साल हुए त्रिपक्षीय समझौते का हिस्सा है। आइसीसी की बैठक में बीसीबी का समर्थन करने वाला पाकिस्तान एकमात्र देश था और पीसीबी ने कहा था कि अगर बांग्लादेश को बाहर किया जाता है तो वह भी टूर्नामेंट से हटने पर विचार कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सरकार ने नहीं दी मंजूरी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए तैयार था, लेकिन बांग्लादेश सरकार से मंजूरी न मिलने के कारण टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगी। बीसीबी ने कहा कि विदेश दौरों के लिए सरकार की अनुमति अनिवार्य होती है और बोर्ड सरकारी फैसले से बंधा हुआ है।
बीसीबी निदेशक अब्दुर रज्जाक ने कहा, हम हमेशा से खेलना चाहते थे, लेकिन यह सरकार का निर्णय है और हमें उसी का पालन करना होता है। यह नियम सिर्फ विश्व कप के लिए नहीं, बल्कि हर विदेशी दौरे पर लागू होता है। बीसीबी मीडिया समिति के चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा कि बीसीबी ने आइसीसी के फैसले को स्वीकार कर लिया है।
हुसैन ने कहा कि आइसीसी ने हमें स्पष्ट कर दिया था कि मौजूदा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और हमें भारत में ही खेलना होगा। इसके अगले ही दिन बांग्लादेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर कार्यक्रम में बदलाव नहीं होता है तो टीम भारत में विश्व कप नहीं खेलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।