विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI ने कर ली थी रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की तैयारी! सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

Published: Mon, 09 Jun 2025 04:58 PM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता और इसके बाद चैंपियंस ट्र्रॉफी-2025 अपने नाम ...और पढ़ें

रोहित शर्मा के भविष्य पर उठ रहे हैं सवाल
रोहित शर्मा के भविष्य पर उठ रहे हैं सवाल

HighLights

  1. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  2. रोहित की कप्तानी में ही भारत के हिस्सा आया टी20 वर्ल्ड कप-2024
  3. रोहित टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने पिछले महीने टेस्ट को अलविदा कह दिया। अब वह सिर्फ वनडे खेलते हुए दिखाई देंगे। टी20 इंटरनेशनल से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई उम्मीद कर रहा था कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब दिलाने के बाद रोहित वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब भी अपने नाम किया। रोहित के हिस्से वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं है। वह अपनी कप्तानी में साल 2023 में भारत को ये ट्रॉफी दिलाने के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन सफल नहीं हुए थे। ऐसे में रोहित की नजरें साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में की प्रैक्टिस तो ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची, जमकर मचा गया बवाल, जानिए क्या है पूरा माजरा

बीसीसीआई को थी बड़े फैसले की उम्मीद

इस समय टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। विराट कोहली और रोहित टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। ये दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं। टी20 में भारत की एक दम नई टीम तैयार है जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। टेस्ट में ही शुभमन गिल को कप्तानी मिलने के बाद एक नए युग की शुरुआत हो गई है। अब नजरें सिर्फ वनडे पर हैं। रोहित और विराट दोनों 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप पर नजरें जमाए हुए हैं। हालांकि, देखना ये होगा कि क्या ये दोनों टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं क्योंकि इन दोनों के रास्ते उम्र एक बड़ी बाधा है और नए कोच गौतम गंभीर निश्चित ही इस पर नजरें रखे होंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी उसके बाद बोर्ड में कई लोगों ने मान लिया था कि अब रोहित वनडे को अलविदा कह देंगे और नए खिलाड़ी को कमान देंगे। सूत्र ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हम में से काफी लोगों ने ये सोचा था कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित वनडे को अलविदा कह देंगे। रोहित और सेलेक्टर्स के बीच उनके वनडे भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।"

क्या वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित?

रोहित अब सिर्फ वनडे ही खेलेंगे, लेकिन सवाल ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट उनको वर्ल्ड कप में ले जाने के बारे में सोच रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी उम्र है। रोहित 2027 तक 40 साल के हो जाएंगे। रोहित तो निश्चित तौर पर खेलना चाहेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट का नजरिया अलग हो सकता है। नए कोच गौतम गंभीर ने कई बार ये संदेश दिया है कि वह एक नई टीम बनाने पर ध्यान दे रहे हैं जो युवाओं से सजी होगी ताकि अहम आईसीसी टूर्नामेंट्स तक इनके पास अच्छा अनुभव हो।

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया गया था कि रोहित अब आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान नहीं होंगे क्योंकि टीम मैनजमेंट नई लीडरशिप तैयार करने के बारे में सोच रहा है। ऐसे में रोहित सिर्फ अपनी बैटिंग के दम पर वर्ल्ड कप खेल पाएं, इसकी संभावना बहुत कम ही है।

यह भी पढ़ें- Team India Home Season Venue: दिल्ली-कोलकाता मैच के वेन्यू में अदला-बदली... BCCI ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।