विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL नीलामी से पहले BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को दी राहत, रिटेंशन की डेडलाइन आगे बढ़ाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:13 PM (IST)

बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर से बढ़ाकर ...और पढ़ें

आईपीएल 2027

आईपीएल 2027

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। आगामी सीजन के लिए नीलामी गोवा में 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली है। इससे पहले क्रिकेट बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को बड़ी राहत दी है और रिटेंशन की अंतिम तारीख को 17 नवंबर कर दिया गया है। 17 नवंबर को हर हाल में सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी होगी।

इस बार मिनी ऑक्शन होने वाला है और ऐसे में फ्रेंचाइजियां किसी भी संख्या में खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। आईपीएल 2027 से पहले टीमों ने अपनी कमर कस ली है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने तो अपने कोचिंग स्टाफ को ऑक्शन से पहले बदल दिया है। दूसरी टीमें भी अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं और अब रिटेंशन लिस्ट के लिए उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन लिस्ट की डेट

बीसीसीआई ने पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम तारीख 15 नवंबर निर्धारित की थी। हालांकि, अब इसकी डेट को दो दिन बढ़ा दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच 15 नवंबर को खेला जाना है। ऐसे में मैच और रिटेंशन लिस्ट की अंतिम तारीख भी एक ही दिन थी और इसी वजह से बीसीसीआई ने डेट को बदलने का फैसला किया है। अब सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 17 नवंबर तक हर हाल में बीसीसीआई को सौंपनी होगी।

ऑक्शन के दिन भी व्यस्त रहेगी टीम इंडिया

16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। नीलामी के दिन भी भारतीय टीम मैच खेल रही होगी। 16 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा होगा। हालांकि, नीलामी की तारीख में बदलाव की कोई भी जानकारी सामने आई है और ऑक्शन उसी दिन होने की संभावना है। ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन दोपहर के 1 या 1:30 बजे से नीलामी शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए स्क्वाड का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; रजत पाटीदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।