Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया भारी जुर्माना

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:56 PM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है। यह कार्रवाई गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ म ...और पढ़ें

    रोमी भिंडर

    रोमी भिंडर

    HighLights

    1. रोमी भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा

    2. डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला

    3. बीसीसीआई ने प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चेतावनी दी

    आईएएनएस, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई है। बीसीसीआई ने यह कार्रवाई 10 अप्रैल को गुवाहाटी में आरसीबी के विरुद्ध मैच के दौरान डगआउट के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए की गई है। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (ACSU) ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और अगले 48 घंटों के भीतर उनसे जवाब मांगा था।

    बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि एसीएसयू भिंडर की सफाई से संतुष्ट नहीं थी, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया और इस उल्लंघन के लिए उन्हें चेतावनी दी गई। सैकिया ने कहा, 12 अप्रैल को भिंडर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। उन्हें जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था, क्योंकि रोमी भिंडर को डगआउट क्षेत्र में अपना मोबाइल ले जाते हुए देखा गया था।

    भिंडर के जवाब से संतुष्ट नहीं BCCI

    वह अपने हाथ में मोबाइल रख सकते हैं, लेकिन उसे डगआउट क्षेत्र में नहीं ले जा सकते। इसी कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और रोमी भिंडर ने निर्धारित 48 घंटों के भीतर जवाब दिया। भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने उनके जवाब की जांच की और उसे संतोषजनक नहीं पाया। यह पहली बार है जब उन्होंने आईपीएल पीएमओए प्रोटोकाल का उल्लंघन किया है, भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में नियम तोड़ने की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- RCB vs DC: 'ग्रीन जर्सी' में उतरेगी बेंगलुरु, इस खौफनाक रिकॉर्ड ने उड़ाई फैंस की नींद!

    यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पल! ICC ने किया पहली विमेंस T20 चैलेंज ट्रॉफी का एलान, 5 टीमों के बीच होगा घमासान

    खबरें और भी