विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजीत अगरकर के दोस्तों की होने वाली है छुट्टी, BCCI ने निकाली वैकेंसी, जानिए कौन ले सकता है जगह

Published: Fri, 22 Aug 2025 12:47 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी तीन सेलेक्शन कमेटी में खाली होने वाली जगहों के लिए वैकेंसी निकाली है। अजीत ...और पढ़ें

अजीत अगरकर इस समय बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के मुखिया हैं
अजीत अगरकर इस समय बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के मुखिया हैं

HighLights

  1. बीसीसीआई ने सेलेक्टर्स के लिए मांगे आवेदन
  2. बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के कार्यकाल को दिया विस्तार
  3. महिला सेलेक्शन कमेटी और जूनियर कमेटी के लिए भी मांगे आवेदन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर सेलेक्शन कमेटी में दो भर्ती करने का फैसला किया है। ये फैसला उसने एशिया कप-2025 के लिए किए गए टीम के एलान के बाद किया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि वह अजीत अगकर की अध्यक्षता वाली कमेटी में दो नए सेलेक्टर्स की खोज कर रहा है और इसके लिए उसने विज्ञापन भी दिया है।

बयान में बीसीसीआई ने बताया है कि कौन-कौनसे खिलाड़ी सीनियर सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा बन सकते हैं। इस कमेटी का हिस्सा बनने के लिए आवेदक को भारत के लिए कम से कम सात मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या भारत के लिए 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम पांच साल का समय हुआ हो। वहीं बीते पांच साल में वह बीसीसीआई की किसी भी कमेटी का हिस्सा न रहा हो।

यह भी पढ़ें- टेस्ट, वनडे के बाद टी-20 में शुभमन युग की होगी शुरुआत, एशिया कप की टीम से मिल गए बड़े संकेत

इस सेलेक्टर की हो सकती है छुट्टी

इस समय अजीत अगरकर के अलावा एसएस दास, सुब्रोतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत सीनियर सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शरत की जगह प्रज्ञान ओझा को कमेटी में शामिल किया जा सकता है। शरत जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ सेलेक्टर का पद संभाल सकते हैं। इसके अलावा दो सेलेक्टर को रिप्लेस किया जाएगा। वहीं अजीत अगरकर के कार्यकाल को भी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

महिला सेलेक्शन कमेटी में भी जगह

बीसीसीआई ने साथ ही बताया है कि महिला सेलेक्शन कमेटी में भी चार जगहों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए वो पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकती हैं जो भारतीय महिला टीम की सदस्य रह चुकी हैं और खेल को कम से कम पांच साल पहले अलविदा कह चुकी हों। बीते पांस साल में वह बीसीसीआई की किसी कमेटी का हिस्सा नहीं रही हों।

जूनियर सेलेक्शन कमेटी में भी एक स्थान की भऱपाई करने के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। इसके लिए वही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकता है जिसने कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। पांच साल पहले उसने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। बीते पांच साल में वह किसी भी बीसीसीआई कमेटी का हिस्सा न रहा हो।

यह भी पढ़ें- 'अक्षर पटेल को बताओ वजह', ऑलराउंडर से उप-कप्तानी छिनना इस दिग्गज को नहीं आया रास, सेलेक्शन कमेटी पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।