Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB के खिलाफ मैच में फोन इस्तेमाल कर बुरी तरह फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, BCCI ने जारी किया नोटिस

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 05:00 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर फोन चलाते हुए दिखे थे। इसको लेकर अब बीसीसीआई ने ...और पढ़ें

    रोमी भिंडर

    रोमी भिंडर

    HighLights

    1. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर फोन चलाते दिखे थे

    2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ था मैच

    3. बीसीसीआई ने जारी किया नोटिस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर बुरी तरह से फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। ये मामला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच से जुड़ा है। मुकाबले के दौरान भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही लगातार सवाल उठ रहे थे और अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ बड़ा फैसला लिया है।

    टीम मैनेजर को मैच के दौरान फोन इस्तेमाल करने की अनुमति होती है लेकिन वे ड्रेसिंग रूम में ही ऐसा कर सकते हैं। रोमी इस दौरान डगआउट में बैठे हुए थे, जिससे विवाद बढ़ गया। ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भिंडर ने, जिस समय फोन का इस्तेमाल किया, वे बाउंड्री के पास बैठे हुए थे और इसी वजह से उनके खिलाफ एक्शन हो सकता है।

    BCCI ने जारी किया नोटिस

    डगआउट में मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस बोर्ड की एंटी करप्शन एंड सेक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने जारी की है। 48 घंटे के भीतर भिंडर को इसका जवाब देना है। उनका हैंडसेट इस्तेमाल करना चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, आईपीएल मैचों के दौरान प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरियाज (PMOA) के तहत फोन इस्तेमाल करने की अनुमति है। इसको लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं।

    मोबाइल इस्तेमाल करने की होती है अनुमति

    पीएमओए नियमों के तहत टीम प्रबंधक को मोबाइल ले जाने की अनुमति होती है। हालांकि, इसका उपयोग केवल क्रिकेट संचालन उद्देशयों के लिए किया जाना चाहिए। तो वहीं किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के व्यक्तिगत मामलों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को हमेशा साइलेंट मोड पर रखना होता है। सुरक्षा और आपात स्थिति को छोड़कर इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कोविड-19 के दौरान BCCI ने दी थी अनुमति

    कोविड-19 महामारी के दौरान बीसीसीआई ने फोन के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। कहा गया था कि सभी फ्रेंचाइजियों को बीसीसीआई से प्राप्त संदेशों से अवगत रहना आवश्यक है। इसी वजह से हैंडसेट के इस्तेमाल की अनुमति दी गई। राजस्थान की टीम पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। अब देखना होगा कि रोमी भिंडर फोन के इस्तेमाल का क्या कारण बताते हैं और उसके बाद ही उनके खिलाफ बीसीसीआई ने सुनिश्चित करेगा कि कोई कार्रवाई करनी है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ की हुई चांदी, मेहनत करने का मिला इनाम; जेब में आए लाखों रुपये

    यह भी पढ़ें- Sanjiv Goenka को है अपने खिलाड़‍ियों की फिक्र! प्‍लेयर के पास जाकर दिया ऐसा रिएक्‍शन कि वायरल हो गया Video