विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

Updated: Thu, 27 Aug 2026 12:23 PM (IST)

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया ...और पढ़ें

आर्यवीर सहवाग-अन्वय द्रविड़

आर्यवीर सहवाग-अन्वय द्रविड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड का एलान कर दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़े के बेटों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम का एलान हुआ है।

वनडे सीरीज के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मल्टी-डे सीरीज के लिए यशवर्धन चौहान को कप्तानी मिली है, जबकि लक्ष्य को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है। द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है।

लक्ष्य रायचंदानी करेंगे वनडे टीम की कप्तानी

वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी के हाथों में सौंपी गई है। यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। सहवाग और द्रविड़ के बेटों को सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है और वे मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम भारत का दौरा करेगी, जहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच राजकोट और अहमदाबाद में होंगे।

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।

मल्टी-डे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।

इंडिया अंडर-19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सीरीज 18 सितंबर से शुरू होगी। दौरे पर कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच शामिल होंगे।

मैच तारीख समय स्थान
पहला वनडे 18 सितंबर 2026 9:00 AM राजकोट
दूसरा वनडे 21 सितंबर 2026 9:00 AM राजकोट
तीसरा वनडे 23 सितंबर 2026 9:00 AM राजकोट
पहला मल्टी-डे मैच 27-30 सितंबर 2026 9:30 AM राजकोट
दूसरा मल्टी-डे मैच 05-08 अक्टूबर 2026 9:30 AM अहमदाबाद, ग्राउंड-बी

यह भी पढ़ें- CPL 2026: KKR के बल्लेबाज ने जड़ा सीजन का पहला शतक, तूफानी सेंचुरी और अनोखे सेलिब्रेशन ने मचाया तहलका

यह भी पढ़ें- तेंदुलकर नहीं विराट कोहली को बताया था महान! बयान पर बवाल बढ़ते ही एबी डी विलियर्स ने दी सफाई