IND vs NZ ODI: Ayush Badoni को पहली बार मिला मौका, बने Washington Sundar का रिप्लेसमेंट; BCCI का एलान
भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिल्ली के 26 वर्षीय आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया ग ...और पढ़ें

IND vs NZ ODI: Ayush Badoni बने Sundar का रिप्लेसमेंट
HighLights
IND vs NZ: वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैच से बाहर
बीसीसीआई ने किया वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान
आयुष बडोनी बने वॉशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान बीसीसीआई ने कर दिया है। सुंदर, जो पहले वनडे मैच में इंजर्ड हो गए थे, वह वनडे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। अब दिल्ली के 26 साल के आयुष बडोनी को सुंदर का रिप्लेसमेंट बना दिया है। आयुष को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है।
IND vs NZ ODI: Ayush Badoni बने Sundar का रिप्लेसमेंट
दरअसल, वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar Injured) गेंदबाजी के दौरान इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं रिब का हिस्सा में दर्द है, जिसके चलते वह 5 ओवरगेंदबाजी के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।
उनकी बैटिंग करने पर संशय बना हुआ था, लेकिन जब विराट कोहली के आउट होने के बाद विकेट गिरने लगे तो सुंदर नंबर 8 पर बैटिंग करने आए और उन्होंने 7 गेंद पर 7 रन बनाए। वह बैटिंग करते वक्त काफी असहज नजर आ रहे थे। इसके बाद उनको लेकर ये रिपोर्ट्स सामने आई कि उनका स्कैन हुआ और वह रिब में दर्द के चलते न्यूजीलैंडवनडे के बाकी बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
अब बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी देते हुए वॉशिंगटन सुंदर (Ayush Badoni as Washington Sundar Replacement) के रिप्लेसमेंट का एलान किया। दिल्ली के आयुष बडोनी को सुंदर का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। दूसरे वनडे से पहले राजकोट में बडोनी भारतीय स्क्वॉड से जुड़ेंगे।
खबरें और भी
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) January 12, 2026
Washington Sundar ruled out of #INDvNZ ODI series; Ayush Badoni receives maiden call-up.
Details ▶️ https://t.co/ktIeMig1sr #TeamIndia | @IDFCFIRSTBank
कौन हैं Ayush Badoni?
आयुष बदोनी दिल्ली के दाएं हाथ के तूफानी बैटर हैं, जो तेजतर्रार बैटिंग के साथ स्पिनबॉलिंग भी करते हैं। आयुष, दिल्ली के मशहूर सॉनेट क्रिकेट क्लब की देन हैं, जहां से शिखर धवन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी निकले हैं।
अंडर-19 के दिनों में राहुल द्रविड़ ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था, जब श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ उन्होंने नंबर-7 पर उतरते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी में 185 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 विकेट भी झटके थे, लेकिन अंडर-19 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दिल्ली की सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वह आईपीएल की नीलामी में भी लगातार दो सालों तक अनसोल्ड रहे, लेकिन साल 2022 उनके लिए टर्निंग साबित हुआ।
साल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने गौतम गंभीर के भरोसे पर उन्हें टीम में शामिल किया और उन्होंने अपने पहले ही मैच में जब टीम 29 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी, तब 41 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया। उनकी आक्रामक और मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की काबिलियत को देखकर कप्तान केएल राहुल ने उन्हें 'बेबीएबी' का निकनेम दिया।
Ayush Badoni का क्रिकेट करियर
अगर बात करें आयुष बडोनी के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 मैच खेलते हुए 1681 रन और गेंदबाजी ने 22 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 27 मैच खेलते हुए बल्ले से 693 रन और गेंदबाजी में 18 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। टी20 में उन्होंने 96 मैच खेलते हुए बल्ले से 1788 रन और बॉलिंग में 17 विकेट चटकाए हैं।
IND vs NZ ODI 2026: भारत की अपडेट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयसअय्यर (उपकप्तान), रवींद्रजड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी।