Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली की जगह धुरंधर बल्लेबाज को मिला टीम इंडिया में मौका, टेस्ट में जमा चुका है धाक

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 03:40 PM (IST)

    विराट कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...और पढ़ें

    विराट कोहली की रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

    विराट कोहली की रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान काफी पहले हो गया। विराट कोहली को टीम में चुना गया था, लेकिन वह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

    विराट कोहली को मांसपेशियों में चोट है और इसी कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये चोट कोहली को आईपीएल-2026 के फाइनल में लगी थी जहां उन्होंने शानदार पारी खेल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी।

    इस बल्लेबाज को मिली जगह

    इसी चोट के कारण कोहली बाहर हैं और शनिवार को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने उनका रिप्लेसमेंट भी चुन लिया। आयरलैंड- इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान करते हुए बताया गया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली की जगह लेंगे।

    जायसवाल इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का हिस्सा हैं। वह पहली पारी में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, टेस्ट में यशस्वी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कमाल किया और वह टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    खेल चुके हैं वनडे

    यशस्वी को वनडे में पहली बार जगह नहीं मिली है। वह भारत के लिए चार वनडे खेल चुके हैं। इन चार मैचों में उनके बल्ले से 171 रन निकले हैं जिसमें एक शतक शामिल है। ये शतक उन्होंने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जमाया था। यशस्वी यूं तो सलामी बल्लेबाज हैं। अगर टीम उनको प्लेइंग-11 में मौका देती है तो फिर कप्तान शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर खेलते हुए देखा जा सकता है और यशस्वी, रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: केएल राहुल की 'नौटंकी' ने कराया अफगानिस्तान का तगड़ा नुकसान, ऑस्कर मिलने की उठने लगी मांग

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: हार्दिक पांड्या हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं