IPL की तरह WPL को भी बड़ा बनाएगा BCCI, सचिव देवजीत सैकिया ने बताया पूरा प्लान
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में टीमों की संख्या बढ़ाने और सुधार के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित करने की बात कही है।

महिला प्रीमियर लीग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, कोच्चि। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) में टीमों की संख्या बढ़ाने के लिए बोर्ड को कुछ विचार विमर्श सत्र आयोजित करने होंगे। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत 2023 में हुई थी और तब से इसमें पांच टीम ही भाग लेती रही हैं।
सैकिया ने बुधवार को नीलामी के दौरान बताया कि अगले साल से हमें निश्चित रूप से टीमों की संख्या बढ़ाने के अलावा उन क्षेत्रों को लेकर भी विचार विमर्श सत्र आयोजित करने होंगे जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है।
लीग ने बनाया अपना दबदबा: सैकिया
उन्होंने कहा कि केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। कोच, चयनकर्ता आदि से लेकर विभिन्न हितधारक इसका हिस्सा हैं। सैकिया ने कहा कि डब्ल्यूपीएल ने चार साल में काफी लंबा सफर तय किया है और लीग ने अब महिला क्रिकेट पर दबदबा बना दिया है।
WPL ने दिया महत्वपूर्ण योगदान
उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट की प्रमुख लीग में से एक है। हमने चार वर्षों में काफी लंबा सफर तय किया है और अब हम महिला क्रिकेट में अपना दबदबा बना रहे हैं। डब्ल्यूपीएल ने भारत में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।